नई दिल्ली। आपके शरीर में कितनी ऑक्सीजन है इस बारे में सिर्फ ऑक्सीजन मीटर से ही जाना जा सकता है। हालांकि ऑक्सीमीटर की कीमत पिछले कुछ महीनों काफी बढ़ गई थी और वजह थी इनकी जबरदस्त डिमांड जिसने इन नॉर्मल से गैजेट्स की कीमत को आसमान पर पहुंचा दिया था। एक बार फिर से देश में कोरोना के नये केस सामने आ रहे हैं ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि ऑक्सीमीटर की कीमत एक बार फिर से बढ़ सकती है। हालांकि इस बार आपको ऑक्सीमीटर खरीदने के लिए दोगुनी और तीन गुनी कीमत नहीं चुकानी पड़ेग़ग क्योंकि इन पर बेहतरीन डिस्काउंट मिल रहा है जिसमें आ इसे 500 रुपये से भी कम कीमत में खरीद सकते हैं। Dr.Path Fingertip Pulse Dr.Path Fingertip Pulse Oximeter को ग्राहक टाटा की 1 mg से खरीद सकते हैं। ये फार्मा वेबसाइट है जो काफी पॉपुलर है। अगर आप कम कीमत में ऑक्सीमीटर खरीदना चाहते हैं तो इस वेबसाइट पर ग्राहकों को महज 429 रुपये में ऑक्सीमीटर खरीदने का मौक़ा मिल रहा है। इसपर तकरीबन 2 फीसद का डिस्काउंट भी है जिसका फायदा ग्राहकों को मिलेगा। Oximeter pulse(CE Certified) अगर आप अमेजन से शॉपिंग करते हैं तो इस वेबसाइट पर Oximeter pulse(CE Certified) को 469 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस ऑक्सीमीटर में रोटेटेबल डिस्प्ले दिया जाता है और इसमें दो AAA बैटरी का इस्तेमाल किया जाता है। ये ऑक्सीमीटर आकार में छोटा होता है साथ ही इसके डिस्प्ले की क्लियरिटी काफी अच्छी होती है।
from Tech News in Hindi: Get Latest Gadgets & Tech News in Hindi - टेक न्यूज़, लेटेस्ट गैजेट्स न्यूज़, टेक्नोलॉजी न्यूज़ https://ift.tt/3oowd6C
0 Comments