Apple Offer: आप भी अगर ऐपल आईफोन खरीदना चाहते हैं लेकिन हर बार बजट से मात खा जाते हैं तो आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि Flipkart Big Bachat Dhamaal Sale में इस डिवाइस को बहुत ही भारी डिस्काउंट के साथ बेचा जा रहा है। लेकिन अगर आप खरीदना चाहते हैं वो भी भारी छूट के साथ तो आपके पास बस कुछ ही घंटे बचे हैं क्योंकि Flipkart Sale का आज आखिरी दिन है। आइए आपको इस बात की जानकारी देते हैं कि सेल में इस स्मार्टफोन को किस कीमत में बेचा जा रहा है और फोन के साथ कौन-कौन से फ्लिपकार्ट ऑफर्स आप लोगों को मिल जाएंगे। Flipkart Big Bachat Dhamaal Sale: आईफोन पर है भारी डिस्काउंटApple iPhone SE 2020 को सेल में छूट के बाद 27,999 रुपये (64 जीबी वेरिएंट), 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को छूट के बाद 32,999 रुपये तो वहीं 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को डिस्काउंट के बाद 42,999 रुपये में बेचा जा रहा है। याद दिला दें कि पिछले साल iPhone SE 2020 के 64 जीबी वेरिएंट को 42,500 रुपये, 128 जीबी वेरिएंट को 47,800 रुपये तो वहीं 256 जीबी वेरिएंट को 58,300 रुपये में लॉन्च किया गया था। इस हिसाब से देखें तो 64 जीबी वेरिएंट 14,501 रुपये, 128 जीबी वेरिएंट 14,801 रुपये तो वहीं 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 15,301 रुपये सस्ता हो गया है। फोन सस्ता तो मिल रहा है लेकिन आप अगर चाहते हैं कि फोन आप और भी सस्ते में खरीद पाएं तो इसके लिए कुछ बढ़िया Flipkart Offers भी फोन के साथ ऑफर किए जा रहे हैं जैसे कि पुराना फोन देने पर 16050 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर का फायदा है। इसका मतलब अगर आपको अगर अपने पुराने फोन के लिए पूरे 16050 रुपये का फायदा मिल जाता है तो इस आईफोन का 64 जीबी वेरिएंट आप लोगों को 11,949 रुपये (64 जीबी वेरिएंट) में पड़ेगा। यहां पर एक बात जो खासतौर से ध्यान देने वाली है वह यह है कि पूरी एक्सचेंज वैल्यू आपके पुराने फोन के मॉडल और कंडीशन पर निर्भर होगी। गौर करने वाली बात यह है कि जितना हाई-एंड स्मार्टफोन उतनी ज्यादा फोन की कीमत होती है। इसके अलावा 499 रुपये की कीमत वाला Disney+ Hotstar का वार्षिक सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त में दिया जा रहा है। बैंक ऑफर्स की बात करें तो फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड पर 5 प्रतिशत अनलिमिटेड कैशबैक और केनरा बैंक क्रेडिट व डेबिक कार्ड पर 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं। Apple iPhone SE (2020) Specificationsइस Apple iPhone मॉडल में 4.7 इंच की रेटिना एचडी आईपीएस डिस्प्ले है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए फोन में ए13 बायोनिक चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है। कैमरा सेटअप की बात करें तो फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक पैनल पर 12 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर है। सेल्फी के लिए 7 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेंसर दिया गया है। फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंस के लिए फोन IP67 रेटिंग के साथ आता है।
from Tech News in Hindi: Get Latest Gadgets & Tech News in Hindi - टेक न्यूज़, लेटेस्ट गैजेट्स न्यूज़, टेक्नोलॉजी न्यूज़ https://ift.tt/3DsaKxV
0 Comments