Samsung Galaxy A03 Core: 8 हजार से कम में आया सैमसंग का जबरदस्त स्मार्टफोन, फीचर्स करेंगे हैरान

Samsung : हैंडसेट निर्माता कंपनी सैमसंग ने भारतीय बाजार में ग्राहकों के लिए अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन Galaxy A03 Core को लॉन्च कर दिया है। इस Budget Smartphone की अहम खासियतों की बात करें तो फोन में एचडी प्लस डिस्प्ले के साथ 5000 एमएएच की दमदार बैटरी दी गई है। आइए आप लोगों को Galaxy A03 Core में दी गई खूबियों और कीमत के बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं। डिस्प्ले: डुअल-सिम (नैनो) वाले इस Samsung Smartphone में 6.5 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1600 पिक्सल है। फोन 20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ उतारा गया है। सॉफ्टवेयर: Samsung Galaxy A03 Core स्मार्टफोन एंड्रॉयड 11 (गो एडिशन) पर काम करता है। प्रोसेसर: स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए यूनिसॉक SC9836A ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज है, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 1 टीबी तक बढ़ाना संभव है। कैमरा: फोन के बैक पैनल पर 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेंसर दिया गया है जो 4x तक डिजिटल जूम तो वहीं सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी: फोन में वाई-फाई, 4जी एलटीई, वाई-फाई डायरेक्ट, जीपीएस, 3.5 मिलमीटर हेडफोन जैक और ब्लूटूथ वर्जन 4.2 समेत कई फीचर्स दिए गए हैं। बैटरी: 5000 एमएएच की बैटरी फोन में जान फूंकने के लिए दी गई है। इस लेटेस्ट फोन के 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,999 रुपये है। सैमसंग ने फोन के दो कलर वेरिएंट उतारे हैं, ब्लू और ब्लैक। उपलब्धता की बात करें तो इस हैंडसेट को सैमसंग इंडिया के ऑफिशियल ऑनलाइन स्टोर के अलावा प्रमुख ऑफलाइन और ऑलाइन रिटेलर्स से खरीदा जा सकता है।


from Tech News in Hindi: Get Latest Gadgets & Tech News in Hindi - टेक न्यूज़, लेटेस्ट गैजेट्स न्यूज़, टेक्नोलॉजी न्यूज़ https://ift.tt/3rB3PjL

Post a Comment

0 Comments

Featured post

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा-अभिमन्यु की शादी के बाद बढ़ीं मुश्किलें, शो में आया बड़ा ट्विस्ट