नई दिल्ली ने उम्मीद के मुताबिक, मंगलवार को अपना नया गैलेक्सी एफ22 स्मार्टफोन भारत में लॉन्च कर दिया। Galaxy F22 कंपनी की एफ-सीरीज का नया फोन है। इस फोन में 6.4 इंच एचडी+ सुपर एमोलेड 90 हर्ट्ज़ स्क्रीन है जो इनफिनिटी-U नॉच के साथ आती है। फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप और 6GB तक रैम मिलती है। जानें इसकी कीमत, स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स के बारे में सबकुछ। Samsung Galaxy F22: कीमत स्मार्टफोन के 4 जीबी रैम व 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वेरियंट की कीमत 12,499 रुपये है। वहीं 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट 14,499 रुपये में आता है। फोन 13 जुलाई से ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। लॉन्च ऑफर के तहत फोन को प्री-ऑर्डर करने पर कंपनी 1 हजार रुपये की छूट भी दे रही है। यानी हैंडसेट की शुरुआती प्रभावी कीमत फिलहाल 11,499 रुपये है। सैमसंग के इस फोन को डेनिम ब्लैक और डेनिम ब्लू कलर में खरीदा जा सकेगा। Samsung Galaxy F22: स्पेसिफिकेशन्स सैमसंग गैलेक्सी एफ22 में 6.4 इंच (1600 x 720 पिक्सल) एचडी+ इनफिनिटी-यू सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। जिसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 और रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज़ है। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो G80 प्रोसेसर दिया गया है जो 12nm प्रोसेसर पर बेस्ड है। ग्राफिक्स के लिए माली-G52 2EEMC2 GPU दिया गया है। हैंडसेट में 4 जीबी व 6 जीबी रैम का विकल्प मिलता है। फोन में 64 जीबी व 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। ड्यूल सिम वाले सैमसंग गैलेक्सी एफ22 में ड्यूल सिम सपॉर्ट मिलता है। फोन ऐंड्रॉयड 11 बेस्ड वनयूआई कोर 3.1 के साथ आता है। स्मार्टफोन में रियर पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। फोन 3.5 एमएम ऑडियो जैक, सैमसंग पे मिनी और डॉल्बी एटमस सपॉर्ट करता है। फोन का डाइमेंशन 160x 74 x 9.4 मिलीमीटर और वज़न 203 ग्राम है। कनेक्टिविटी के लिए सैमसंग के इस फोन में ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 5, जीपीएस/ग्लोनास/बायदू, यूएसबी टाइप-सी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। हैंडसेट में 6000mAh बैटरी है जो 15 वाट फास्ट चार्जिंग सपॉर्ट करती है। बात करें फोटोग्राफी की तो अपर्चर एफ/1.8 के साथ 48 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है। इसके साथ रियर पर 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड, 2 मेगापिक्सल डेप्थ और 2 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर हैं। फोन में सेल्फी के लिए अपर्चर एफ/2.0 के साथ 13 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है।
from Tech News in Hindi: Get Latest Gadgets & Tech News in Hindi - टेक न्यूज़, लेटेस्ट गैजेट्स न्यूज़, टेक्नोलॉजी न्यूज़ https://ift.tt/3jN0om8
0 Comments