यूनिक और स्मार्ट कंजूमर प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी शाओमी ने दिसंबर 2019 में Xiaomi 8H मिलान स्मार्ट इलेक्ट्रिक बेड लॉन्च करके अपने 'स्मार्ट इलेक्ट्रिक बेड' विंग को मजबूत किया। इसे क्राउडफंडिंग प्रोग्राम के तहत रखा गया था और लॉन्च के केवल 9 मिनट में ब्लॉकबस्टर हो गया। एक हालिया रिपोर्ट में सामने आया अब ये आधिकारिक बिक्री में शामिल होने जा रहा है। खरीदने के लिए खर्च करने होंगे इतने रुपये जब डिफरेंट टेस्ट के साथ यूनिट प्रोडक्ट्स को इकट्ठा करने की बात आती है तो शाओमी का नाम सबसे पहले जुबां पर आता है। पोर्टफोलियो में स्मार्ट इलेक्ट्रिक बेड को शामिल करने के साथ, कंपनी निकट भविष्य में हर प्रोडक्ट कैटेगरी हथियाने में लगी है। अब, नया आकर्षण 8H मिलान स्मार्ट इलेक्ट्रिक बेड है, जो 5,399 युआन (लगभग 62 हजार रुपये) में उपलब्ध होगा। प्रोडक्ट की अंतरराष्ट्रीय उपलब्धता की बात करें तो, फिलहाल यह नहीं कहा जा सकता इसे भारत समेत अन्य बाजारों में कब तक उतरता जाएगा। के स्पेसिफिकेशनइलेक्ट्रिक बेड की फीचर्स की बात करें तो, यह उच्च गुणवत्ता वाली नींद के साथ बेस्ट कंट्रोल, कंफर्ट और आराम प्रदान करेगा। यह अपने संरचनात्मक फ्रेम और बनावट को मजबूत करने के लिए ग्लास फाइबर और अलॉय स्टील मटेरियल से बना है। खास बात यह है कि इलेक्ट्रिक बेड 1000 किग्रा तक का भार क्षमता वहन करने में सक्षम है। 5 कंफर्ट मोड मिलते हैं इसके अलावा, आप फुल रिलेक्सेशन और आराम का आनंद लेंगे क्योंकि स्मार्ट बेड 5 कंफर्ट मोड के साथ आता है जिसमें रीडिंग मोड, एंटी-स्नोरिंग मोड, टीवी मोड, फ्लैट लाइंग मोड और जीरो ग्रेविटी मोड शामिल हैं। स्मार्ट बेड में हाई-एंड डुअल मोटर है जो यूजर की प्राथमिकता के अनुसार एंगल एडजस्टमेंट करते हैं। आवाज से भी कंट्रोल हो सकता है बेडकनेक्टिविटी के अनुसार, Xiaomi 8H मिलान स्मार्ट इलेक्ट्रिक बेड मिजिया ऐप को सपोर्ट करता है। XiaoAI वॉयस कंट्रोल और बटन कंट्रोल। बैक और लेग्स क्रमशः 0-600 और 0-300 तक एडजस्टेबल हैं। यह चार कलर ऑप्शन भी प्रदान करता है।
from Tech News in Hindi: Get Latest Gadgets & Tech News in Hindi - टेक न्यूज़, लेटेस्ट गैजेट्स न्यूज़, टेक्नोलॉजी न्यूज़ https://ift.tt/2Upsd9x
0 Comments