vs : हैंडसेट निर्माता कंपनी Realme के नए सब-ब्रैंड डिज़ो ने हाल ही में अपने दो नए लॉन्च किए हैं। Dizo Star 300 को 1500 रुपये से कम कीमत में मार्केट में उतारा गया है और इस प्राइस सेगमेंट में यह फीचर फोन मार्केट में पहले से मौजूद Nokia Feature Phone नोकिया 105 को टक्कर देगा। आइये जानते हैं कागजी तौर पर आखिर यह दोनों ही फोन कीमत और फीचर्स के मामले में कैसे हैं और एक-दूसरे से कितने अलग हैं। Dizo Star 300 vs Nokia 105: डिस्प्लेडुअल-सिम सपोर्ट वाले डिज़ो स्टार 300 में 1.77 इंच QQVGA (120x160 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले है। वहीं, दूसरी तरफ डुअल-सिम (नैनो) सपोर्ट वाले नोकिया 105 4जी फोन में 1.77 इंच QQVGA (120x160 पिक्सल) कलर डिस्प्ले है। डिज़ो स्टार 300 बनाम नोकिया 105: प्रोसेसर, रैम व स्टोरेजडिजो स्टार 300 में 26MHz SC6531E चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है और इसमें 3 एमबी रैम और 32MB इंटरनल स्टोरेज है। वहीं, दूसरी तरफ इस Nokia Phone में Unisoc T107 प्रोसेसर के साथ 4 एमबी रैम और 4 एमबी स्टोरेज है। Dizo Star 300 vs Nokia 105: कैमरा डिजो स्टार 300 के रियर पैनल पर 0.08MP का कैमरा सेंसर दिया गया है तो वहीं दूसरी तरफ, इस Nokia Mobile फोन के रियर पैनल पर कैमरा नहीं मिलेगा। ये भी पढ़ें- डिज़ो स्टार 300 बनाम नोकिया 105: बैटरीइस Dizo Feature Phone में 2,550mAh की बैटरी जान फूंकने का काम करती है वहीं दूसरी तरफ, नोकिया 105 में 1020 mAh की बैटरी जान फूंकने का काम करती है। Dizo Star 300 vs Nokia 105: डाइमेंशन डिजोन फोन की लंबाई-चौड़ाई 52 x119.5×13.4 मिलीमीटर और वजन 105 ग्राम है तो वहीं नोकिया फोन की लंबाई-चौड़ाई 119 x 49.2 x 14.4 मिलीमीटर और वजन 80.2 ग्राम है। vs डिज़ो स्टार 300 की भारत में कीमत 1,299 रुपये है, इस फीचर फोन को जल्द Flipkart से खरीदा जा सकेगा। वहीं, दूसरी तरफ नोकिया 105 फीचर फोन की भी कीमत 1299 रुपये है। अन्य फीचर्सडिजो फीचर फोन में अंग्रेजी, तमिल, हिंदी, गुजराती, बंगाली, पंजाबी, तेलगू और कन्नड़ यानी कुल 8 भाषाओं का सपॉर्ट मिलता है। दूसरी तरफ, इस Nokia Feature Phone में एलईडी टोर्च, इंग्लिश dictionary, प्रीलोडेड गेम्स, इंटरनेट ब्राउजर जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
from Tech News in Hindi: Get Latest Gadgets & Tech News in Hindi - टेक न्यूज़, लेटेस्ट गैजेट्स न्यूज़, टेक्नोलॉजी न्यूज़ https://ift.tt/3hh1One
0 Comments