लॉकडाउन में ऋतिक रोशन ने बजाया पियानो, कहा- सुजैन कर रही हैं घर का सर्वे

ऋतिक रोशन

लॉकडाउन में बच्चों का ध्यान रखने के लिए सुजैन खान कुछ दिनों के लिए ऋतिक रोशन के घर चली गई हैं। जहां दोनों बच्चों के साथ मस्ती कर रहे हैं र अपना काम भी कर रहे हैं। इस दौरान ऋतिक कई नई चीजें भी सीख रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है जिसमें वह पियानो बजाते नजर आ रहे हैं। उन्हें किसी ने 21 दिन का चैलेंज दिया है पियानो सीखने का। ऋतिक के इस वीडियो में उनकी एक्स वाइफ सुजैन भी एंट्री करती नजर आ रही हैं।

ऋतिक ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा-वेदांतु के द्वारा दिए 21 दिन के चैलेंज से प्रेरित होकर। मैं पियानो के मिशन पर हूं। यह एक अच्छी एक्टिविटी है जो दिमाग के दोनों साइड को सक्रिय करने के लिए बढ़िया है।

वीडियो में बैकग्राउंड में सुजैन खान भी नजर आती हैं। जिसके बाद ऋतिक मजाक में कहते हैं वह उनके घर के खराब डिजाइन का सर्वे कर रही हैं। कैप्शन में भी ऋतिक ने यह बात लिखी है।

वीडियो में ऋतिक यह बात कहते हैं कि मैं अपने दो अंगूठों की वजह से अच्छी तरह से पियानो नहीं बजा पा रहा हूं। पियानो बजाने के बाद वह कहते हैं यह बेस्ट नहीं लेकिन मैं कोशिश कर रहा हूं और मैंने अभी सीखना शुरू किया है। घर पर रहें और सुरक्षित रहें।

ऋतिक रोशन इस समय अपने मुंबई वाले घर में बच्चों और सुजैन के साथ सेल्फ आइसोलेशन कर रहे हैं। उन्होंने बीते सप्ताह सुजैन को सपोर्ट के लिए शुक्रिया कहते हुए पोस्ट शेयर किया था



from India TV: entertainment Feed https://ift.tt/2UR7VlJ

Post a Comment

0 Comments

Featured post

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा-अभिमन्यु की शादी के बाद बढ़ीं मुश्किलें, शो में आया बड़ा ट्विस्ट