WhatsApp हुआ और सिक्योर! गलत मैसेज रिपोर्ट करना और ब्लॉक करना हुआ पहले से आसान

नई दिल्ली। हाल ही में इंस्टैंट मैसेजिंग ने बढ़िया फीचर्स और बेहतर सिक्योरिटी मेजर्स उपलब्ध कराने के लिए काफी काम किया है। कंपनी यूजर के एक्सपीरियंस को हर तरह से बढ़ाना चाहती है। साथ ही उन्हें सिक्योर भी फील कराना चाहती है। ऐसे में कंपनी कई नए फीचर्स पर काम करती रहती है। इसी क्रम में कंपनी ने दो नए फीचर्स पेश किए हैं जिसका नाम ‘message-level reporting’ और ‘flash calls’ है। ये फीचर्स यूजर्स के लिए बेहतर सिक्योरिटी मेजर्स लेकर आए हैं। तो चलिए जानते हैं इन दोनों फीचर्स के बारे में। Message level reporting: यूजर्स अब मैसेज लेवल रिपोर्टिंग फीचर के जरिए किसी स्पेसिफिक मैसेज को फ्लैग कर पाएंगे और WhatsApp अकाउंट्स को रिपोर्ट कर पाएंगे। अगर आप किसी यूजर को रिपोर्ट करना चाहते हैं या फिर ब्लॉक करना चाहते हैं तो आपको उस स्पेसिफिक मैसेज को लॉन्ग-प्रेस कर रखना होगा। अगर यूजर को ब्लॉक करने की बात करें तो यह प्रक्रिया पहले के मुकाबले थोड़ा-सा समय बचाती है। क्योंकि यहां एक मैसेज को लॉन्ग-प्रेस कर ही यह काम हो जाता है। वहीं, दूसरी तरफ यह फीचर स्पैम मैसेजेज, टारगेटेड हैरेसमेंट, अवांछित मैसेज या गलत इरादों से किए गए मैसेजेज से भी निपटने की आजादी देता है। कंपनी ने अपनी लेटेस्ट ट्रांसपेरेंसी रिपोर्ट में कहा है कि उसने अकेले सितंबर में 2.2 मिलियन से ज्यादा अकाउंट्स को बैन किया है। Flash calls: इस फीचर की बात करें तो यह उन एंड्रॉइड यूजर्स के लिए फायदेमंद है जो अपनी डिवाइस पर WhatsApp इंस्टॉल या रि-इंस्टॉल करते हैं और चाहते हैं कि उन्हें एसएमएस के बजाय ऑटोमेटेड कॉल से वेरिफाई किया जाएगा। WhatsApp का दावा है कि यह ज्यादा सुरक्षित विकल्प है। कंपनी ने हाल ही में ऐसी फीचर्स भी पेश किए हैं जो यूजर्स के अनुभव को बढ़ाने में मदद करते हैं। इसमें वैनिशिंग मैसेज, व्यू वन्स मैसेज जैसे अन्य शामिल हैं। एक फीचर की टेस्टिंग चल रही है। इस फीचर के जरिए यूजर्स किसी स्पेसिफिक कॉन्टैक्ट से अपना लास्ट सीन छिपा पाएंगे। इससे पहले, हमने WhatsApp के 'मल्टीपल डिवाइस' फीचर भी पेश किया था। यह यूजर्स ऑनलाइन रहने के लिए प्राइमरी डिवाइस के एक्टिव रहने की समस्या को रिमूव करता है।


from Tech News in Hindi: Get Latest Gadgets & Tech News in Hindi - टेक न्यूज़, लेटेस्ट गैजेट्स न्यूज़, टेक्नोलॉजी न्यूज़ https://ift.tt/3HLNGNP

Post a Comment

0 Comments

Featured post

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा-अभिमन्यु की शादी के बाद बढ़ीं मुश्किलें, शो में आया बड़ा ट्विस्ट