नई दिल्ली। का इस्तेमाल आजकल हर कोई कर रहा है। ये दुनिया का सबसे पॉपुलर मैसेजिंग ऐप है जिसका इस्तेमाल करके आप सेकेंड्स में दुनिया के किसी भी हिस्से में मैसेज भेज सकते हैं या रिसीव कर सकते हैं। आप में से ज्यादातर लोगों ने स्मार्टफोन या लैपटॉप में ही WhatsApp का इस्तेमाल किया होगा, हालांकि आप चाहें तो इसे एक साथ 4 डिवाइसेज पर चला सकते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर इस फीचर का क्या काम होता है तो आपको बता दें कि ये फीचर ऑफिस या एजुकेशन के फील्ड में काफी मददगार साबित हो सकता है। आपके पास टैबलेट, लैपटॉप और स्मार्टफोन जैसे कई डिवाइस हैं तो इस सब पर एक साथ WhatsApp चलाया जा सकता है। अगर आप इसका प्रोसेस नहीं जानते हैं तो आज हम आपको इसका तरीका बताने जा रहे हैं। ये है प्रोसेस
- सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में व्हाट्सएप खोलें।
- ऊपरी दाएं कोने पर तीन-बिंदु मेनू पर क्लिक करें, फिर लिंक किए गए डिवाइस चुनें। इससे वह स्क्रीन खुल जाएगी जहां से आप व्हाट्सएप वेब में लॉग इन करते हैं।
- "मल्टी डिवाइस बीटा" पर टैप करें, फिर "बीटा में शामिल हों" पर टैप करें।
- इसके बाद लाइन्ड डिवाइसेज पेज पर वापस जाएं और लिंक ए डिवाइस बटन पर टैप करें।
- अपने सेकेंडरी डिवाइस पर web.whatsapp.com खोलें।
- अपने सेकेंडरी डिवाइस पर दिखाए गए क्यूआर कोड को अपने स्मार्टफोन के कैमरे से स्कैन करें।
- एक बार लिंक हो जाने पर, आप अपने स्मार्टफोन को भूल जाएं और व्हाट्सएप वेब का बेफिक्र इस्तेमाल कर करें।
from Tech News in Hindi: Get Latest Gadgets & Tech News in Hindi - टेक न्यूज़, लेटेस्ट गैजेट्स न्यूज़, टेक्नोलॉजी न्यूज़ https://ift.tt/3r2QErh
0 Comments