नई दिल्ली। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi एक कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन पर काम कर रहा है। कंपनी Apple की राह पर चल रही है। Xiaomi कंपनी अपनी Apple की ही तरह भी मिनी फोन्स लॉन्च करने पर काम कर रही है। कंपनी अपनी सीरीज पर काम कर रही है। इस सीरीज के तहत चार फोन्स को पेश किया जाएगा जिनमें Xiaomi 12, , और शामिल होंगे। इन्हें दिसंबर महीने में लॉन्च किया जा सकता है। एक टिप्सटर के अनुसार, इसे दिसंबर महीने में लॉन्च किया जाएगा। क्या हो सकते हैं संभावित फीचर्स: ये कॉम्पैक्ट फोन्स FHD+ फ्लैट AMOLED डिस्प्ले के साथ पेश किए जाएंगे। इनमें 120Hz रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है। साथ ही HDR10+ सपोर्ट भी दिए जाने की उम्मीद है। इनमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर और 12 जीबी तक की रैम दी जा सकती है। वहीं, 256 जीबी तक की इंटरनल स्टोरेज भी दी जा सकत है। कैमरा सेगमेंट: में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसमें 100 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 20 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस, 5X ऑप्टिकल जूम लेंस और 2x पोट्रेट लेंस दिया जा सकता है। Xiaomi 12 Mini में 4700 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। इसमें 67W फास्ट वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट भी दिया जा सकता है। साथ ही 50W वायरलैस चार्जिंग सपोर्ट भी दिया जा सकता है। अन्य फीचर्स की बात करें तो ब्लूटूथ 5.2 सपोर्ट, हरमन स्टीरियो ड्यूल स्पीकर्स, IP68 सर्टिफिकेशन दिए जा सकते हैं। Xiaomi 12 Mini में तीन वेरिएंट दिए जा सकते हैं। 8GB रैम और 128GB स्टोरेज की कीमत 3599 चीनी युआन यानी करीब 42,000 रुपये है। वहीं, 8GB रैम और 256GB स्टोरेज की कीमत 3899 चीनी युआन यानी करीब 45,500 रुपये है। इसके 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 4299 चीनी युआन यानी करीब 50,150 रुपये हो सकती है।
from Tech News in Hindi: Get Latest Gadgets & Tech News in Hindi - टेक न्यूज़, लेटेस्ट गैजेट्स न्यूज़, टेक्नोलॉजी न्यूज़ https://ift.tt/3kMLqMJ
0 Comments