ने अपनी लेटेस्ट Smartwatch को ग्राहकों के लिए लॉन्च कर दिया है। अहम खासियतों की बात करें तो ये लेटेस्ट Huawei हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर्स, एमोलेड डिस्प्ले और 100 स्पोर्ट्स मोड्स के साथ उतारी गई है। आइए आपको GT Runner की कीमत से लेकर फीचर्स तक की जानकारी देते हैं। बता दें कि ये वॉच का सपोर्टियर और लाइटर वर्जन है। Huawei Watch GT Runner Specifications डिस्प्ले: इस में 1.43 इंच (466x466 पिक्सल) एमोलेड टच डिस्प्ले है जिसका डायल 46mm है। इस Smartwatch में ट्रूसीन 5.0 प्लस हार्ट रेट मॉनिटरिंग, SpO2 यानी ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटरिंग, स्लीप और स्ट्रैस मॉनिटरिंग जैसे कई हेल्थ फीचर्स मिलेंगे। इसके अलावा ये वॉच 100 स्पोर्ट्स मोड्स के साथ आती है। कनेक्टिविटी के लिए Watch GT Runner में 2.4गीगाहर्ट्ज बैंड के साथ ब्लूटूथ वर्जन 5.2 और एनएफसी सपोर्ट मिलेगा। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि ये Bluetooth Calling Smartwatch है जो Android 6.0 और iOS 9.0 वर्जन और इससे ऊपर के वर्जन को सपोर्ट करती है। Huawei smartwatch डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंस (50 मीटर तक) के लिए IP68 रेटिंग के साथ आती है। 451mAh की दमदार बैटरी वॉच में जान फूंकने के लिए दी गई है जो नॉर्मल यूसेज पर 14 दिनों तक और हैवी यूसेज पर 7 दिनों तक साथ देती है। कंपनी का कहना है कि वॉच 2 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है। इस लेटेस्ट हुवावे स्मार्टफोन की कीमत CNY 2,188 (लगभग 25,500 रुपये) तय की गई है। बता दें कि कंपनी की ये वॉच स्टारी नाइट रनर (ब्लैक) और Dawn of Light (ग्रे) रंग में उतारी गई है।
from Tech News in Hindi: Get Latest Gadgets & Tech News in Hindi - टेक न्यूज़, लेटेस्ट गैजेट्स न्यूज़, टेक्नोलॉजी न्यूज़ https://ift.tt/3np27iU
0 Comments