नई दिल्ली। टेक दिग्गज ने बुधवार को बताया कि वह पहली बार अपने यूजर्स के लिए कुछ iPhone हैंडसेट और Mac कंप्यूटर को रिपेयर करने के लिए स्पेयर पार्ट्स और टूल्स को बेचना शुरू करेगा। यह सेल्फ सर्विस रिपेयर प्रोग्राम कंज्यूमर्स ग्रुप के वर्षों के दबाव के बाद आया है। अब Apple रिपेयर मैनुअल और जेनुअन पार्ट्स में एक्सेस प्रदान करता है। Apple ने 2019 में एक प्रोग्राम शुरू किया था जहां पर इंडीपेंडेंट रिपेयर शॉप इसके पार्ट्स, टूल और मैनुअल खरीद सकते हैं। एप्पल ने कहा कि उसके 5 हजार डायरेक्ट ऑथोराइज्ड रिपेयर प्रोवाइडर्स के अलावा भी उसके प्रोग्राम में अब 2800 इंडीपेंडेंट शॉप हैं। सेल्फ सर्विस प्रोग्राम के तहत Apple कस्टमर मैनुअल पढ़ने के बाद रिपेयर करने के लिए डायरेक्ट उन पार्ट्स को खरीद पाएंगे। एप्पल ने बताया कि ऑनलाइन स्टोर करीब 200 पार्ट्स और डिवाइस के साथ शुरू होगा। इसका उद्देश्य आईफोन 12 और 13 मॉडल में डिस्प्ले, बैटरी और कैमरा संबंधित खराबी को ठीक करना है। इसके साथ ही यह प्रोग्राम Apple की M1 चिप वाले Mac कंप्यूटर तक आगे बढ़ाया जाएगा और उसके बाद में सामान्य रिपेयर भी होगी। ग्राहकों को इंडीपेंडेंट रिपेयर की शॉप पर पार्ट्स और डिवाइस पर सामान्य कीमत पर ऑफर किए जाएंगे। वहीं, डिस्काउंट पाने के लिए रिपेयर होने के बाद यूज्ड पार्ट्स को एप्पल को वापस करना होगा। एप्पल ने बताया कि यह प्रोग्राम अगले साल के शुरू में यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका में शुरू किया जाएगा। उसके एक साल बाद इसका विस्तार अधिक देशों में होगा। एप्पल ने इस साल सितंबर में अपनी लेटेस्ट आईफोन सीरीज 13 के तहत चार आईफोन को पेश किया है। ये आईफोन 13 मिनी, आईफोन 13, आईफोन 13 प्रो और आईफोन 13 प्रो मैक्स हैं। इसके साथ ही एप्पल की लेटेस्ट वॉच, भी पेश की गई है।
from Tech News in Hindi: Get Latest Gadgets & Tech News in Hindi - टेक न्यूज़, लेटेस्ट गैजेट्स न्यूज़, टेक्नोलॉजी न्यूज़ https://ift.tt/3HqihQW
0 Comments