दनादन बिक रही DIZO Watch 2 स्मार्टवॉच, फीचर्स ऐसे की यूजर्स खरीदने से रोक नहीं पा रहे खुद को!

नई दिल्ली। भारत में स्मार्टफोन का चलन पिछले दो सालो में काफी बढ़ गया है। इसके पीछे वजह है इन स्मार्टवॉच में ऑफर किए जाने वाले फीचर्स। आपको बता दें कि मार्केट में कुछ समय पहले ही लॉन्च हुई स्मार्टवॉच को अब कस्टमर्स का बेहतरीन रिस्पॉन्स मिल रहा है और ग्राहक इसे दनादन खरीद रहे हैं। आपको बता दें कि पिछले तकरीबन एक महीने में इस स्मार्टवॉच को तकरीबन 1 लाख लोगों ने खरीद लिया है। ये स्मार्टवॉच कम समय में ही ग्राहकों को पसंद आ रही है। ऐसे में आज हम आपको इसकी खासियतों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी वजह से लोग इसे अच्छी प्रतिक्रया दे रहे हैं। इसी साल Dizo Watch 2 को Dizo Watch Pro को भारत में लॉन्च किया गया था और तब से ही इसकी बिक्री का सिलसिला जारी है और इस स्मार्टवॉच ने अब एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। अगर बात करें कीमत की तो Realme Dizo Watch 2 के लिए ग्राहकों को 2,999 रुपये चुकाने पड़ते हैं। Realme Dizo Watch 2 की खासियत Realme Dizo Watch 2 की खाईटों की बात की जाए तो इसमें 1.69 इंच का डिस्प्ले दिया जाता है जिसपर 2.5D ग्लास लगाए हुआ है। इसमें 600 nits का अल्ट्रा ब्राइट डिस्प्ले लगाया गया है जिससे व्यूइंग एक्सपीरियंस काफी बेहतर हो जाता है। ये डिस्प्ले 20 फीसद बड़ा है। ख़ास बात ये है कि इसकी ब्राइटनेस की वजह से जब आप इसे स्ट्रॉन्ग लाइट में या आउटडोर में भी ले जाते हैं तब भी इसके डिस्प्ले में दिए गए कंटेंट को आसानी से पढ़ा जा सकता है जो कि इसकी सबसे बड़ी खासियत है। इसका मिडिल फ्रेम जिनक एलॉय से तैयार किया जाता है जो इसे मजबूत बनाता है। वहीं इसकी बॉडी को मेटल से तैयार किया गया है। बात की जाए फीचर्स की तो इसमें 24 H हार्ट रेट मॉनिटर, SpO2 मॉनिटर, स्लीप मॉनिटर के साथ हेल्थ रिलेटेड फंक्शन्स की भरमार है जो इसे यूजर्स के लिए एक बेस्ट स्मार्टवॉच का ऑप्शन बनाते हैं। इसमें 260mAh की बैटरी मिलती है जो इसे 10 दिनों के बैकअप ऑफर करती है ऐसे में आपको ये वॉच बार-बार चार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।


from Tech News in Hindi: Get Latest Gadgets & Tech News in Hindi - टेक न्यूज़, लेटेस्ट गैजेट्स न्यूज़, टेक्नोलॉजी न्यूज़ https://ift.tt/3oEnThX

Post a Comment

0 Comments

Featured post

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा-अभिमन्यु की शादी के बाद बढ़ीं मुश्किलें, शो में आया बड़ा ट्विस्ट