Window AC की कीमत में मिल रहा Portable AC, दीवार में छेद करने की नहीं पड़ेगी जरूरत, जहां जाएं साथ ले जाएं

नई दिल्ली। : ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर Grand Home Appliances Sale का आयोजन किया गया है। आज इस सेल का आखिरी दिन है। इस दौरान होम अप्लायंसेज पर 75 फीसद का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके साथ ही ICICI बैंक क्रेडिट व डेबिट कार्ड्स पर भी 10 फीसद का इंस्टैंट डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस दौरान कई होम अप्लायंसेज पर भारी डिस्काउंट उपलब्ध कराया जा रहा है ऐसे में अगर आप अपने लिए कोई भी नया प्रोडक्ट खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो यहां आपको कई ऑफर्स मिल जाएंगे। यहां हम आपको एक ऐसे ऑफर की जानकारी दे रहे हैं जो पोर्टेबल AC पर दिया जा रहा है। यह पोर्टेबल AC विंडो AC की कीमत में खरीदा जा सकता है। तो चलिए जानते हैं इस पोर्टेबल AC के बारे में और इस पर मिलने वाले ऑफर की डिटेल्स। की कीमत और ऑफर्स: इसकी MRP 35,000 रुपये है। इसे 25 फीसद डिस्काउंट के साथ 25,990 रुपये में खरीदा जा सकेगा। वहीं, ICICI बैंक क्रेडिट व डेबिट कार्ड्स पर भी 10 फीसद का इंस्टैंट डिस्काउंट दिया जा रहा है। वहीं, Flipkart Axis बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 5 फीसद का अनलिमिटेड कैशबैक दिया जा रहा है। इसे No cost EMI पर भी खरीदा जा सकेगा। इसके तहत न्यूनतम 2,888 रुपये की प्रतिमाह EMI होगी। वहीं, स्टैंटर्ड EMI के तहत न्यूनतम 901 रुपये की EMI देनी होगी। इसकी कीमत को देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि इस पोर्टेबल AC को विंडो AC की कीमत में खरीदा जा सकता है। Blue Star 1 Ton Portable AC के फीचर्स: यह 1 टन क्षमता के साथ आता है। यह 90 स्क्वायर फीट तक के कमरे के लिए परफेक्ट है। इसमें ऑटो रिस्टार्ट फीचर दिया गया है। पावर कट के बाद आपको मैनुअली इसे रिस्टार्ट करने की जरूरत नहीं होगी। इसमें हाइड्रोफिलिक गोल्ड एवपोरेट फिन्स दिए गए हैं जो AC की कूलिंग को बढ़ाने का काम करते हैं।वहीं, इसमें ऑटो मोड भी दिया गया है। इसकी कूलिंग कैपेसिटी 3590W है। इसमें Auto Air Swing, Anti-bacteria Filter और Dust Filter दिया गया है। इसकी पावर खपत 1403W है। इसमें 1 साल की प्रोडक्ट वारंटी और 5 साल की कंप्रेसर वारंटी दी गई है। Flipkart पर उपलब्ध अन्य पोर्टेबल AC: Flipkart पर अन्य उपलब्ध पोर्टेबल AC की बात करें तो इनमें MarQ By Flipkart 1 Ton Portable AC, Lloyd 1 Ton Portable AC, Midea 1 Ton Portable AC, Lloyd 1 Ton 3 Star Portable AC आदि शामिल हैं। लेकिन ये सभी अभी आउट ऑफ स्टॉक हैं।


from Tech News in Hindi: Get Latest Gadgets & Tech News in Hindi - टेक न्यूज़, लेटेस्ट गैजेट्स न्यूज़, टेक्नोलॉजी न्यूज़ https://ift.tt/3C6Crfv

Post a Comment

0 Comments

Featured post

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा-अभिमन्यु की शादी के बाद बढ़ीं मुश्किलें, शो में आया बड़ा ट्विस्ट