Realme V11s 5G स्मार्टफोन से उठा पर्दा, इसमें है रैम बढ़ाने वाला फीचर, जानें दाम

नई दिल्ली ने चीन में एक और V-सीरीज स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। फोन इसी साल जुलाई में लॉन्च हुए Realme V11 का अपग्रेडेड वेरियंट हैं। नए वी11एस 5जी में कंपनी ने कुछ अपग्रेड किए हैं। नए फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 810 चिपसेट दिया गया है। इस चिपसेट के साथ आने वाला यह सबसे पहले फोन में से एक है। आइये आपको बताते हैं की कीमत, स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स के बारे में सबकुछ... Realme V11s 5G: कीमत व उपलब्धता रियलमी वी11एस 5G के 4 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 1,399 युआन (करीब 15,900 रुपये) है। वहीं 6 जीबी रैम व 128 जीबी वेरियंट का दाम 1,599 युआन (करीब 18,250 रुपये) है। फोन ऑरोरा पर्पल और इग्निस ग्रे कलर में आता है। फिलहाल फोन को चीन से बाहर दूसरे बाजारों में लॉन्च करने से जुड़ी कोई जानकारी नहीं दी गई है। नए रियलमी वी11एस 5G स्मार्टफोन में DRE यानी डायनमिक रैम एक्सपेंशन फीचर मिलता है। यानी यूजर्स इंटरनल स्टोरेज को एक्सटेंडेड रैम के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं ताकि ऐप्स और ज्यादा स्मूथली काम करें। इस टेक्नॉलजी के जरिए यूजर्स 4 जीबी रैम वेरियंट में रैम को 5 जीबी तक जबकि 6 जीबी रैम वाले फोन में 11 जीबी तक रैम बढ़ा सकते हैं। रियलमी V11s की डिजाइन देखें तो रियलमी वी11 जैसी ही है। नए वी11एस में 5000mAh बैटरी दी गई है जो 18W फास्ट चार्जिंग सपॉर्ट करती है। स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल सेंसर वाला ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। रियलमी वी11एस 5G की मोटाई 8.4 मिलीमीटर और वज़न 189 ग्राम है। बात करें डिस्प्ले की तो फोन में 6.5 इंच स्क्रीन है जो वॉटरड्रॉप नॉच डिजाइन के साथ आती है। फोन में किनारे पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। स्मार्टफोन Realme UI 2.0 के साथ आता है जो ऐंड्रॉयड 11 पर बेस्ड है।


from Tech News in Hindi: Get Latest Gadgets & Tech News in Hindi - टेक न्यूज़, लेटेस्ट गैजेट्स न्यूज़, टेक्नोलॉजी न्यूज़ https://ift.tt/3EQp2ug

Post a Comment

0 Comments

Featured post

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा-अभिमन्यु की शादी के बाद बढ़ीं मुश्किलें, शो में आया बड़ा ट्विस्ट