नई दिल्ली Xiaomi ने पिछले साल देश में नोट 9 प्रो और स्मार्टफोन्स देश में लॉन्च किए थे। रेडमी नोट 9 प्रो सीरीज के इन डिवाइसेज को ऐंड्रॉयड 10 बेस्ड MIUI के साथ लॉन्च किया गया था। कंपनी ने पिछले साल नवंबर में रेडमी नोट 9 प्रो में ऐंड्रॉयड 11 अपडेट जारी किया था। लेकिन रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स यूजर्स को यह अपडेट नहीं मिला था। अब 7 महीने बाद, कंपनी ने आखिरकार भारत में रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स यूजर्स के लिए ऐंड्रॉयड 11 बेस्ड MIUI 12 अपडेट जारी कर दिया है। आइये आपको बताते हैं नए अपडेट के साथ नोट 9 प्रो मैक्स में क्या नए बदलाव हुए हैं। रेडमी नोट 9 प्रो के लिए जारी किए गए ऐंड्रॉयड 11 अपडेट का बिल्ड नंबर MIUI 12.0.1.0.RJXINXM है और इसका साइज़ करीब 2.3GB है। ऐंड्रॉयड अपडेट के अलावा हैंडसेट में जून ऐंड्रॉयड सिक्यॉरिटी पैच भी रोल आउट किया गया है। शाओमी ने रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स में काफी देरी से ऐंड्रॉयड 11 अपडेट जारी किया है। गौर करने वाली बात है कि ऐंड्रॉयड 11 को पिछले 11 महीने से डिवाइसेज में रोल आउट किया जा रहा है। 2 महीने पहले गूगल पिक्सल डिवाइसेज में ऐंड्रॉयड 12 स्टेबल बिल्ड भी जारी कर चुकी है। अगर आपके रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स को अभी तक ऐंड्रॉयड 11 अपडेट नहीं मिला है तो आप अपने फोन के Settings सेक्शन में जाकर अपडेट को मैनुअली चेक कर सकते हैं। शाओमी चरणबद्ध तरीके से रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स में अपेडट रोल आउट कर रही है, इसलिए हो सकता है कि अभी तक आपके फोन में यह ना पहुंचा हो। इसलिए आपके डिवाइस में अपडेट पहुंचने में कुछ समय लग सकता है।
from Tech News in Hindi: Get Latest Gadgets & Tech News in Hindi - टेक न्यूज़, लेटेस्ट गैजेट्स न्यूज़, टेक्नोलॉजी न्यूज़ https://ift.tt/3xSeR3K
0 Comments