नई दिल्ली।Corona Vaccine Fake SMS scam india: देश में कोरोना संकट जोरों पर है और ऐसे में लोगों को बचाने के लिए कोरोना टीकाकरण की प्रक्रिया भी जोरों पर हैं। लेकिन देश के ज्यादातर हिस्सों से वैक्सीन की कमी होने की खबरें आ रही हैं। लोग वैक्सीन लगवाने की पूरी कोशिश में लगे हैं और जहां वैक्सीन की शॉर्टेज है, वहां लोगों को वैक्सीनेशन से जुड़े कई तरह के फेस मेसेज आ रहे हैं, जिनसे बचने की जरूरत है, नहीं तो काफी नुकसान हो सकता है। ये भी पढ़ें- वैक्सीन के चक्कर में दूसरा नुकसान न हो जाएजिन लोगों ने पहली डोज लगवा ली है, उन्हें दूसरी डोज के लिए स्लॉट बुक कराने में पसीना छूट रहा है। ऐसे में स्कैमर्स लोगों को फंसाने और अपना फायदा कमाने के लिए नई तरकीबें ला रहे हैं और उन्हें लूट रहे हैं। हाल ही में लोगों के फोन में एक मेसेज तेजी के साथ वायरल हो रहा है। यह खासतौर पर एंड्रॉयड स्मार्टफोन के जरिए सिस्टम तक फैल रहा है। इसमें कोविड-19 रजिस्ट्रेशन और वैक्सीन को लेकर एक लिंक क्रिएट हो रहा है। साफ शब्दों में बताएं तो इसमें फेक वैक्सीन रजिस्ट्रेशन की वेबसाइट में मामूली बदलाव करके फैलाया जा रहा है। इसमें लोगों से उनके संपर्क, SMS और अन्य निजी जानकारी की मांगी जा रही है। हाल ही में साइबर सिक्योरिटी फर्म ESET के मालवेयर रिसर्चर ने कहा भारत में अप्रैल से यह शुरू हुआ है और अभी तक फैल रहा है। ये भी पढ़ें- लालच देकर झांसाइस SMS में कोविड-19 फ्री रजिस्ट्रेशन का लालच दिया जा रहा है। इस मेसेज के जरिये लोगों को फ्री रजिस्ट्रेशन और कोरोना वैक्सीन से लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। यह SMS के जरिये फैलता है और लोगों की संपर्क सूची को निशाना बना कर आगे बढ़ रहा है। इसमें लोगों को डाउनलोड करने के लिए कहा जाता है। यह फर्जी SMS कई सारे नाम जैसे कि COVID-19 Vaccine, Covid-19 Vaccine रजिस्ट्रेशन और वैक्सीन रजिस्ट्रेशन के जरिये फैल रहा है। ये भी पढ़ें- हाल ही में फर्जी Cowin वैक्सीन रजिस्ट्रेशन ऐप्स और SMS को लेकर सावधान किया गया था। लोगों को निशाना बनाने के लिए फर्जी एसएमएस के जरिए यह फैल रहा है, जिसमें लोगों से ऐप और APK फाइल डाउनलोड करने के लिए कहा जाता है। इस प्रकार के वायरस से बचने के लिए आपको किसी भी लिंक या SMS पर क्लिक नहीं करना है। अगर वैक्सीन संबंधित कोई भी जानकारी प्राप्त करनी है तो Arogya Setu App या Cowin पोर्टल पर ही जाना चाहिए। ये भी पढ़ें- अगर आपको कोई भी टेक्स्ट मेसेज या फिर सोशल मीडिया पर फॉरवर्ड मेसेज आता है तो इस पर क्लिक न करें और न ही आगे साझा करें। अगर आपको उस पर शक लगता है तो आप साइबर पुलिस को उसकी शिकायत कर सकते हैं। इस प्रकार के लिंक लोगों की निजी जानकारी चुराकर उनका बैंक का पैसा खाली करने के लिए तैयार किए जाते हैं। ये भी पढ़ें-
from Tech News in Hindi: Get Latest Gadgets & Tech News in Hindi - टेक न्यूज़, लेटेस्ट गैजेट्स न्यूज़, टेक्नोलॉजी न्यूज़ https://ift.tt/34QqOKR
0 Comments