नई दिल्ली। ने भारतीय मार्केट में अपनी स्मार्टवॉच को लॉन्च कर दिया है। यह आकर्षक डिजाइन के साथ आती है जिसे चौकोर डायल के साथ पेश किया गया है। इस स्मार्टवॉच में हार्ट-रेट और SpO2 जैसे अहम सेंसर उपलब्ध कराए गए हैं। इसके साथ ही ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटर, 24x7 हृदय गति और मेडिटेटिव ब्रीदिंग फीचर्स भी उपलब्ध कराए गए हैं। Fire-Boltt Beast स्मार्टवॉच की कीमत की बात करें तो यह 3,999 रुपये में लॉन्च की गई है। इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon से खरीदा जा सकेगा। आइए जानते हैं इसके फीचर्स के बारे में। Fire-Boltt Beast स्मार्टवॉच के फीचर्स:
- Fire-Boltt Beast स्मार्टवॉच में 1.69 इंच का फुल टच एचडी डिस्प्ले दिया गया है। इसमें हार्ट-रेट और SpO2 जैसे अहम सेंसर्स दिए गए हैं। सिफ यही नहीं, इसमें Meditative Breathing फीचर भी किया गया है। इसके अलावा मल्टीपल स्पोर्ट मोड, फिटनेस ट्रैकिंग सिस्टम, स्लीप ट्रैकिंग जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
- बैटरी सेगमेंट की बात करें तो Fire-Boltt Beast स्मार्टवॉच में दमदार बैटरी दी गई है। एक बार चार्ज करने पर यह 8 दिन का बैकअप और पावर स्टैंड बाय मोड में 15 दिन का बैकअप उपलप्ध कराती है।
- वहीं, इस वॉच को IP67 की रेटिंग के साथ पेश किया गया है यानी यह वॉच वॉटर-प्रूफ है। साथ ही स्वेट-प्रूफ भी है। अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें कॉल-मैसेज नोटिफिकेशन से लेकर म्यूजिक और कैमरा कंट्रोल तक फीचर उपलब्ध कराया गया है।
- यह स्मार्टवॉच डेली एक्टिविटी को भी ट्रैक करता है। इसके लिए इंटेलिजेंट स्पोर्ट्स और फिटनेस ट्रैकिंग सिस्टम दिया गया है। यह स्लीप क्वालिटी ट्रैकर के साथ भी आता है।
- Fire-Boltt Beast स्मार्टवॉच के को-फाउंडर आयुषी और अर्नव किशोर ने एक बयान में कहा, "इस स्मार्टवॉच में हार्ट और ब्लड प्रेशर के साथ-साथ ब्लड ऑक्सीजन लेवल को ट्रैक किया जा सकता है। यह वर्तमान परिदृश्य के लिए बेहद महत्व रखता है।"
- Fire-Boltt Beast स्मार्टवॉच को Amazfit Bip U से कड़ी टक्कर मिलेगी। इसकी कीमत भी 3,999 रुपये है। Amazfit Bip U स्मार्टवॉच भी SpO2 सेंसर के साथ पेश की गई है। इसमें 1.43 इंच फुल एचडी डिस्प्ले दिया गया है।
- इसका पिक्सल रेजोल्यूशन 320x302 है। इसके डिस्प्ले पर सुरक्षा के लिए 2.5D कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन दी गई है। इसमें 50 से ज्यादा वॉच फेस और 60 से ज्यादा स्पोर्ट मोड उपलब्ध कराए गए हैं। इसमें 225 एमएएच की बैटरी दी गई है। इस फुल चार्ज होने में दो घंटे का समय लगता है। इसका वजन करीब 31 ग्राम है।
from Tech News in Hindi: Get Latest Gadgets & Tech News in Hindi - टेक न्यूज़, लेटेस्ट गैजेट्स न्यूज़, टेक्नोलॉजी न्यूज़ https://ift.tt/3eLKLHq
0 Comments