Tracking Transparency बग को ठीक करने के लिए Apple ने iOS 14.5.1 अपडेट जारी किया

नई दिल्ली। अमेरिका की टेक कंपनी ने अपने iOS 14.5 का नया अपडेट जारी किया है। इसमें ऐप ट्रैकिंग ट्रांसपेरेंस बग का फिक्स दिया गया है जिसे यूजर्स द्वारा रिपोर्ट किया गया है। नया एक मामूली अपडेट है जिसका साइज 130MB है। यह अपडेट मॉडल के आधार पर भिन्न हो सकता है। कई यूजर्स ने बताया है कि उनकी डिवाइस में एक बग आ गया है जो उन्हें iOS 14.5 अपडेट के बाद दिए गए प्राइवेसी संबंधित फीचर ऐप ट्रैकिंग ट्रांसपेरेंसी प्रॉम्प्ट को एक्सेस नहीं करने दे रहा है। इसके साथ ही, Apple ने iPad OS 14.5.1, macOS Big Sur 11.3.1 और watchOS 7.4.1 अपडेट भी दिया है। पहले की तरह, iOS 14.5.1 iPhone 6s और इसके बाद के मॉडल्स के लिए उपलब्ध कराया गया है। जबकि आईपैड ओएस 14.5.1 आईपैड प्रो, आईपैड एयर 2 और बाद में, iPad 5 जनेरेशन और इसके बाद के वर्जन समेत iPad mini 4 और इसके बाद के वर्जन के लिए उपलब्ध कराया गया है। नए अपडेट में क्या हुआ बदलाव
  • नए अपडेट में एक छोटा-सा बदलाव किया गया है। यह मुख्य रूप से उस बग को ठीक करने के लिए ही पेश किया गया है जो यूजर्स को ऐप ट्रैकिंग ट्रांसपेरेंसी प्रॉम्प्ट तक पहुंचने से रोक रहा है।
  • चेंजलॉग के अनुसार, "यह अपडेट ऐप ट्रैकिंग ट्रांसपेरेंसी फीचर के बग को फिक्स करता है। वहीं, ऐसा कहा जा रहा है कि कुछ यूजर्स जिन्होंने Allow Apps to Request to Track को डिसेबल कर दिया गया था उन्हें इसे दोबारा इनेबल करने के बाद ऐप्स के प्रॉम्प्ट नहीं मिलेगा।
  • यह अपडेट महत्वपूर्ण सुरक्षा अपडेट भी उपलब्ध कराता है जो हर यूजर के लिए अहम हैं। बता दें कि नया अपडेट उस समस्या को ठीक नहीं करता है जिससे ऐप ट्रैकिंग ट्रांसपेरेंसी विकल्प में परेशानी आई है।
  • 9to5Mac का दावा है कि कई यूजर्स अभी भी iOS 14.5.1 में अपग्रेड करने के बाद भी विकल्प का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं।
  • अगर आपको iOS 14.5.1 अपडेट नहीं मिला है तो आप मैनुअली भी इसे चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको सेटिंग्स पर जाना होगा। फिर General पर जाकर Software Update पर टैप करना होगा।
  • Apple ने Apple Watch Series 3 और इससे ऊपर के मॉडल के लिए watchOS 7.4.1 अपडेट भी जारी किया है। watchOS 7.4 अपडेट एक मुख्य अपग्रेड था जिसमें यह क्षमता दी गई थी कि यूजर्स फेस मास्क पहनने के बाद Apple Watch के साथ डिवाइस को अनलॉक कर पाएंगे।
  • हालांकि, Apple Watch मॉडल के लिए watchOS 7.4.1 में क्या नया लाया गया है या फिर किस बग को फिक्स किया गया है इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। इस अपडेट के लिए चेंजलॉग के अनुसार, "यह अपडेट अहम सुरक्षा अपडेट प्रदान करता है जो सभी यूजर्स के लिए अहम बताया जा रहा है। watchOS 7.4.1 अपडेट लगभग 60 एमबी साइज का है।
  • नए macOS 11.3.1 अपडेट के के चेंजलॉग के इस माइनर अपडेट के लिए पूरा चेंजलॉग जारी नहीं किया गया है। सिर्फ इतना ही बताया गया है कि macOS Big Sur 11.3.1 अहम सुरक्षा अपडेट प्रदान करता है और यह सभी यूजर्स के लिए अहम है।


from Tech News in Hindi: Get Latest Gadgets & Tech News in Hindi - टेक न्यूज़, लेटेस्ट गैजेट्स न्यूज़, टेक्नोलॉजी न्यूज़ https://ift.tt/3h1toVM

Post a Comment

0 Comments

Featured post

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा-अभिमन्यु की शादी के बाद बढ़ीं मुश्किलें, शो में आया बड़ा ट्विस्ट