नई दिल्ली। आजकल स्मार्ट बैंड्स का चलन काफी बढ़ गया है। इसे लोग हेल्थ को ट्रेक करने के लिए खरीदते हैं। आजकल मार्केट में कई कंपनियों के स्मार्ट बैंड मौजूद हैं। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi जल्द ही भारत में Mi Band 6 लॉन्च कर सकती है। इसे Mi 11 सीरीज लॉन्च इवेंट के दौरान पेश किया जा सकता है। हालांकि, कुछ कारणों के चलते इसके लॉन्च में कुछ देरी हो गई है। लेकिन कुछ लीक्स के अनुसार, इस स्मार्ट बैंड को इस महीने लॉन्च किया जा सकता है। इसकी लॉन्च डेट की जानकारी फिलहाल नहीं दी गई है। को मार्च महीने में चीनी मार्केट में लॉन्च किया गया था। यह ब्लैक कलर में आती है और इसके साथ ब्लैक, ब्लू, ऑरेंज, येलो, ग्रीन और पिंक कलर के स्ट्रैप्स भी आते हैं। Xiaomi Mi Band 6 के संभावित फीचर्स:
- Mi Band 6 में 1.56 इंच का AMOLED पैनल दिया गया होगा जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 152x486 है। इस पर 2.5D कर्व्ड ग्लास की प्रोटेक्शन दी गई होगी। साथ ही इसमें 125 एमएएच की बैटरी मौजूद होगी जिसे मैग्नेटिक चार्जर द्वारा चार्ज किया जा सकेगा।
- साथ ही यह सिंगल चार्ज में 14 दिन की बैटरी लाइफ देने का दावा करती है। इसमें 30 स्पोर्ड्स मोड मौजूद होंगे जिनमें रनिंग, वॉकिंग, ट्रेडमिल रनिंग, आउटडोर, साइकलिंग, रोइंग, एलीपटिकल ट्रेनिंग समेत कई अन्य शामिल हैं। अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें 24/7 हार्ट रेट मॉनिटर सेंसर, SpO2 सेंसर, स्लीप ट्रैकर, REM, स्ट्रेस मॉनिटर समेत कई अन्य शामिल हैं।
- यह 5ATM वॉटर रेस्सिटेंट, एनिमेटेड वॉच फेसेस सपोर्ट दिया गया है। यह 60 से ज्यादा वॉच फेसेस के साथ आता है। यह ग्लोबल वेरिएंट में है। वहीं, इसके चाइनीज मॉडल में 130 से ज्यादा वॉट फेसेस हैं। Xiaomi Mi Band 6 में वूमेन हेल्थ ट्रैकर और PAI फीचर भी दिया गया है।
- चीनी मार्केट में Xiaomi Mi Band 6 की कीमत 229 चीनी युआन यानी कीरब 2,550 रुपये है। यह इसके स्टैंडर्ड एडिशन की कीमत है। वहीं, इसके NFC वेरिएंट की कीमत 279 चीनी युआन यानी करीब 3,000 रुपये है।
- ऐसे में माना जा रहा है कि भारत में Xiaomi Mi Band 6 की कीमत 2,000 रुपये के आस-पास हो सकती है। हालांकि, कंपनी की तरफ से फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी हासिल नहीं हुई है।
- अगर आप Xiaomi Mi Band 5 लेने का प्लान कर रहे हैं तो हम आपको यह सुझाव देंगे कि आप Xiaomi Mi Band 6 का इंतजार करें। इसमें आपको लगभग समान कीमत में कई एडवांस फीचर मिलेंगे।
- साथ ही कंपनी ने दावा किया है कि Mi Band 6 की बैटरी Mi Band 5 से 50 फीसद बड़ी होगी। इसमें 30 स्पोर्ट्स मोड मौजूद होंगे। जबकि Xiaomi Mi Band 5 में 11 स्पोर्ट्स मोड ही दिए गए हैं।
- इसके अलावा, Xiaomi Mi Band 6 में 6 एक्टिविटी के लिए ऑटो-डिटेक्शन मोड हैं जिनमें रनिंग, वॉकिंग, ट्रेडमिल, साइकिलिंग आदि शामिल हैं।
- हालांकि, अगर आपको अभी स्मार्ट बैंड खरीदना है और नए का इंतजार नहीं करना है तो आप Mi Band 5 या बाजार में मौजूद OnePlus, Oppo जैसे ब्रांड्स के स्मार्ट बैंड खरीद सकते हैं।
from Tech News in Hindi: Get Latest Gadgets & Tech News in Hindi - टेक न्यूज़, लेटेस्ट गैजेट्स न्यूज़, टेक्नोलॉजी न्यूज़ https://ift.tt/3egjrlo
0 Comments