वो नाम है, जिसने पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया है। जी हां अभी कुछ दिनों पहले अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस को पछाड़कर नंबर 1 के पायदान पर आने वाले लीग से अलग हटकर बिजनेस करने के लिए जाने जाते हैं। एलन मस्क अब तक कई कंपनियों के सह-सस्थापक रह चुके हैं। अब तक Musk ने कई कंपनियों को बनाया और कई को बेच दिया। अब एलन मस्क भारत में की मुश्किल को बढ़ाने आ सकते हैं। जी हां दुनिया के बड़े कारोबारियों में से एक एलन मस्क भारत में व्यापार करने जा रहे हैं और इसके लिए उन्होंने स्टारलिंक प्रोजेक्ट बेस्ड देश की सरकार से मंजूरी मांगी है और फिलहाल सरकार ने इस पर कोई जवाब नहीं दिया है। बीते वर्ष अगस्त में देश में TRAI ने ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी को ज्यादा बढ़ाने के लिए एक कंसल्टेशन पेपर रिलीज किया। इसको देखते हुए एलन मस्क की कंपनी ने देश में व्यापार करने के लिए मंजूरी मांगी। कंपनी की वाइस प्रेसिडेंट ऑफ सैटेलाइट गवर्नमेंट अफेयर्स Patricia Cooper ने बताया कि उनके प्रोजेक्ट से देश में बेहतर नेटवर्क कनेक्टिविटी मिलेगी। कंपनी ने स्टार लिंक प्रोजेक्ट के तहत अन्तरिक्ष में 12 हजार नेटवर्क सैटेलाइट भेजने का प्लान बनाया है। इनका कहना है कि कंपनी के स्टारलिंक प्रोजेक्ट के तहत भारतीय नागरिकों को हाई स्पीड सैटेलाइट नेटवर्क से दमदार ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी मिलेगी। अब बात की जाए तो एलन मस्क की स्पेसएक्स कंपनी की तो स्पेस एक्सप्लोरेशन टेक्नोलॉजीज कॉरपोरेशन नाम की इस कंपनी के तहत स्टारलिंक प्रोजेक्ट बनाया गया है। इससे कंपनी ने अब तक इंटरनेट सर्विस के लिए 1,000 से अधिक सैटेलाइट भेजे हैं। स्पेसएक्स के ब्रिटेन, अमेरिका और कनाडा में लाखों से ज्यादा यूजर्स हैं। स्पेसएक्स का स्टारलिंक प्रोजेक्ट इन-फ्लाइट इंटरनेट और मैरिटाइम सुविधा उपलब्ध करवाना चाहता है, जिसके लिए वह चीन और भारत में काम करना चाहता है जो कि एक बड़ा बाजार है। पिछले कई महीनों से कंपनी फलकन 9 रॉकेट्स से स्टारलिंक उपग्रह भेजने में कार्य कर रही है। इसके लिए 60 सैटेलाइट्स को एक साथ भेजा जा रहा है। बीते माह 20 तारीख को कंपनी ने स्टारलिंक भेजा था और कंपनी के ऑर्बिट में 960 उपग्रह मौजूद हैं। मान लीजिए अगर एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के स्टारलिंक प्रोजेक्ट की शुरुआत देश में हो भी जाती है तो इससे सबसे पहले उन्हें मुकेश अंबानी से कड़ी चुनौती मिलेगी। मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो का मुकाबला स्पेसएक्स से है। देश में पिछले चार सालों में जियो ने खुद को न सिर्फ खड़ा किया बल्कि अन्य सभी दिग्गज नेटवर्क प्रोवाइडर कंपनियों को मात दी है। आज के समय में कंपनी ने ग्राहकों के पहले फ्री और बाद में कम से कम दामों में नेटवर्क के फायदे देकर बड़ा ग्राहकों का नेटवर्क बना लिया है। आज के समय में देश में जियो के 65 करोड़ के करीब ग्राहक हैं। अब अगर नेटवर्क के मामले में भारत में स्पेसएक्स एंट्री लेती है तो उसके लिए यह कड़ी चुनौती होगी कि कैसे आगे बढ़ा जाए।
from Tech News in Hindi: Get Latest Gadgets & Tech News in Hindi - टेक न्यूज़, लेटेस्ट गैजेट्स न्यूज़, टेक्नोलॉजी न्यूज़ https://ift.tt/3oYEviw
0 Comments