सरकार के स्वामित्व वाली नेटवर्क प्रोवाइडर कंपनी बीएसएनएल (BSNL) देश में अपने यूजर्स को एक से बढ़कर एक बेहतरीन रिचार्ज प्लान्स देती है। अगर आप भी का नेटवर्क यूज कर रहे हैं और आप एक प्रीपेड कनेक्शन धारक हैं तो हम आपको इसके बेहतरीन प्लान की जानकारी दे रहे हैं। आज के समय में सभी ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग प्लान सबसे ज्यादा बेस्ट लगता है तो जाहिर सी बात है कि आपको भी अनलिमिटेड कॉलिंग वाला प्लान ही पसंद आएगा। जी हां बीएसएनएल अपने ग्राहकों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग वाले प्लान की भी पेशकश करता है। अगर आपका बजट 100 रुपये से भी कम है तो बीएसएनएल अपने ग्राहकों को इससे भी कम कीमत में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ डेटा की भी दे रहा है। यहां हम आपको BSNL के दो ऐसे प्रीपेड प्लान के बारे में बता रहे हैं, जिनमें यूजर्स को फ्री कॉलिंग और डेटा का बेनिफिट दिया जा रहा है। अगर आपको ऐसे प्लान की तलाश है, जिनमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ-साथ डेटा बेनिफिट भी मिलें तो हम आपको ऐसे प्रीपेड प्लान की जानकारी दे रहे हैं, जिनमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, डेटा बेनिफिट्स और साथ में मुफ्त SMS भी मिल रहे हैं। BSNL का 82 रुपये का प्रीपेड रिचार्ज प्लान: अगर BSNL के 82 रुपये के प्रीपेड रिचार्ज प्लान की बात की जाए तो इसमें ग्राहकों को प्रतिदिन 1.5 जीबी 2 जी-3 जी डाटा मिलता है। वहीं अगर कॉलिंग की बात करें तो इस रिचार्ज प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग मिलती है। वहीं इस प्लान में ग्राहकों 100 मैसेज भी मुफ्त मिलते हैं। वैधता की बात करें तो इस प्रीपेड रिचार्ज प्लान की वैधता 14 दिन है। BSNL का 98 रुपये का प्रीपेड रिचार्ज प्लान: अगर BSNL के 98 रुपये के प्रीपेड प्रीपेड रिचार्ज प्लान की बात की जाए तो इसमें ग्राहकों को प्रतिदिन 2 जीबी 2जी-3जी डाटा मिलता है। वहीं अग कॉलिंग की बात की जाए तो इस रिचार्ज प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग मिलती है। वहीं इस प्लान में ग्राहकों को रोजाना 100 SMS भी मिलते हैं। वैधता की बात की जाए तो इस प्रीपेड रिचार्ज प्लान की वैधता 42 दिन है।
from Tech News in Hindi: Get Latest Gadgets & Tech News in Hindi - टेक न्यूज़, लेटेस्ट गैजेट्स न्यूज़, टेक्नोलॉजी न्यूज़ https://ift.tt/3cRmmRy
0 Comments