भारत में जल्द लॉन्च होंगे मोटोरोला Moto G 5G और Moto G9 Power, देखें डीटेल

नई दिल्ली। मोटोरोला भारत में जल्द ही अपना पहला 5G फोन Moto G 5G लॉन्च करने वाली है। उसके साथ ही कंपनी Moto G9 Power भी लॉन्च करने वाली है। मोटोरोला ने ये दोनों फोन हाल ही में यूरोप में लॉन्च किए हैं और अब भारत में इसकी एंट्री होने वाली है। माना जा रहा है कि मोटोरोला का 5जी फोन भारत का सबसे सस्ता 5जी फोन होगा। इस फोन के जरिये मोटोरोला शाओमी, रियलमी, वीवो और वनप्लस के मिड रेंज 5जी फोन से मुकाबला करेगी। वहीं, मोटो जी9 पावर कंपनी का बजट स्मार्टफोन है, जिसके फीचर्स बेहद जबरदस्त हैं। अगले साल जनवरी में मोटोरोला के ये दोनों फोन लॉन्च होंगे। ये भी पढ़ें- Moto G 5G की खूबियांMoto G 5G की स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो मोटोरोला इस फोन को Snapdragon 750G SoC प्रोसेसर के साथ लॉन्च करेगी। 6.7 इंच फुल HD+ डिस्प्ले वाले इस फोन को 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरियंट में लॉन्च किए जाने की संभावना है। मोटो जी 5जी के कैमरे की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। इसके साथ ही 8 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। ये भी पढ़ें- मोटो जी 5जी में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। ऐंड्रॉयड 10 पर बेस्ड इस फोन में 5000mAh की बैटरी लगी है, जो 20 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ है। माना जा रहा है कि मोटोरोला के इस 5जी फोन को 25000 रुपये से कम के बजट में लॉन्च किया जा सकता है। ये भी पढ़ें- Moto G9 Power में क्या खास है?Moto G9 Power की खूबियों की बात करें तो इस बजट फोन को कंपनी Qualcomm Snapdragon 662 SoC प्रोसेसर के साथ लॉन्च करेगी। मोटो जी9 पावर में 6.8 इंच का HD+ डिस्प्ले है, जिसका स्क्रीन रिजॉल्यूशन 720x1640 पिक्सल है। Android 10 पर बेस्ड इस फोन को 4GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया जाएगा। ये भी पढ़ें- Moto G9 Power के कैमरे की बात करें तो इसमें 64 मेगापिक्सल मेन कैमरा वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 2-2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और मैक्रो लेंस है। इस फोन में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। मोटो जी9 पावर में 6000 mAh की बैटरी लगी होगी, जो 20 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ है। इस फोन को 15000 रुपये से कम के बजट में लॉन्च किया जा सकता है। ये भी पढ़ें-


from Tech News in Hindi: Get Latest Gadgets & Tech News in Hindi - टेक न्यूज़, लेटेस्ट गैजेट्स न्यूज़, टेक्नोलॉजी न्यूज़ https://ift.tt/361l82i

Post a Comment

0 Comments

Featured post

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा-अभिमन्यु की शादी के बाद बढ़ीं मुश्किलें, शो में आया बड़ा ट्विस्ट