Go SMS Pro को प्ले स्टोर से हटाया गया, 100 मिलियन से ज्यादा हैं डाउनलोड

नई दिल्ली पॉप्युलर ऐंड्रॉयड मेसेजिंग ऐप को से हटा लिया गया है। गूगल प्ले स्टोर पर ऐंड्रॉयड यूजर्स द्वारा इस ऐप को 100 मिलियन से भी ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है। ऐप में गंभीर सिक्यॉरिटी खामी की शिकायत की खबरों के बाद इसे प्ले स्टोर से हटा लिया गया। जानकारी के मुताबिक, ऐप में यूजर्स द्वारा भेजी गईं फोटोज, विडियो और दूसरी फाइल्स को कोई भी ऐक्सिस कर पा रहा था। Go SMS Pro डिवेलपर्स को अगस्त में ऐप की इस खामी की जानकारी दी गई थी। लेकिन चीन की इस कंपनी ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और ना ही यह कन्फर्म किया कि इस खामी को दूर कर लिया गया है। गूगल प्ले स्टोर से ऐप को हटाने से पहले इसके डाउनलोड्स 100 मिलियन से ज्यादा था। शिकायत की रिपोर्ट आने के बाद गूगल ने कार्रवाई की और प्ले स्टोर से ऐप को हटा दिया। मेसेज लीक करने के अलावा इंटरनेट पर यूजर्स के प्राइवेट फोटोज, फाइनैंशल ट्रांजैक्शन डीटेल्स, प्राइवेट मेसेज, सभी SMS भी लीक हुए। यानी वेब पर GO SMS Pro ऐप के लाखों यूजर्स का डेटा उपलब्ध है। Go SMS Pro ऐप में यूजर्स फाइल्स, फोटोज और विडियोज शेयर कर सकते हैं। अगर दूसरे यूजर के पास ऐप इंस्टॉल नहीं होता है तो एक रेगुलर एसएमएस के जरिए लिंक शेयर कर वह अपने ब्राउजर में फाइल व्यू कर सकता है। TechCrunch की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ऐप में सिक्यॉरिटी खामी देखने के बाद Go SMS Pro को इस समस्या को हल करने के लिए 90 दिन का समय दिया गया था। कंपनियों को आमतौर पर किसी तरह की सिक्यॉरिटी खामी को दूर करने के लिए यह समय दिया जाता है। लेकिन डेडलाइन खत्म होने के बाद भी कंपनी ने इसे दूर करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया। इसके बाद रिसर्चर्स ने यूजर्स की सिक्यॉरिटी सुनिश्चित करने के लिए इस खामी को सार्वजनिक करने का फैसला किया। सिंगापुर की साइबर-सिक्यॉरिटी फर्म Trustwave के सिक्यॉरिटी रिसर्चर ने में इस खामी को देखा। और बताया कि ऐप में यूजर्स के बीच ट्रांसफर होने वाली मीडिया फाइल्स सार्वजनिक तौर पर उपलब्ध हैं। रिसर्चर ने बताया कि Go SMS Pro के जरिए भेजे जाने वाले लिंक एक क्रम में थे और कोई भी यह पता लगा सकता है कि लिंक को कैसे जेनरेट किया जाए। रिसर्चर्स ने देखा कि Go SMS Pro में किसी इंडिविजुअल यूजर को टारगेट करना मुमकिन नहीं था। लेकिन बड़े फिशनेट के जरिए कोई यूजर्स के प्राइवेट डेटा में सेंध लगा सकता है। Trustwave रिसर्चर ने Go SMS Pro के वर्जन 7.91 में खासतौर पर सिक्यॉरिटी खामी को देखा। बता दें कि अब यह ऐप डाउनलोड के लिए गूगल प्ले पर उपलब्ध नहीं है। हालांकि, ऐप को हटाने से पहले जिन डिवाइसेज में यह इंस्टॉल था, वहां अभी भी उपलब्ध है।


from Tech News in Hindi: Get Latest Gadgets & Tech News in Hindi - टेक न्यूज़, लेटेस्ट गैजेट्स न्यूज़, टेक्नोलॉजी न्यूज़ https://ift.tt/370rA92

Post a Comment

0 Comments

Featured post

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा-अभिमन्यु की शादी के बाद बढ़ीं मुश्किलें, शो में आया बड़ा ट्विस्ट