Realme के दो धांसू स्मार्टफोन्स को आज खरीदने का मौका, दाम 8,999 रुपये से शुरू

नई दिल्ली और को आज बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। के इन दोनों फोन्स के लिए ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट और रियलमी की ऑफिशल वेबसाइट realme.com पर सेल का आयोजन होगा। में 6000mAh बैटरी जबकि में क्वाड रियर कैमरा सेटअप और 65 वाट फास्ट चार्जिंग जैसी खूबियां हैं। 7 Pro और Realme C12: कीमत व उपलब्धता रियलमी 7 प्रो के 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 19,999 रुपये जबकि 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 21,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। यह फोन मिरर ब्लू और मिरर सिल्वर कलर में आता है। इस हैंडसेट को दोपहर 12 बजे सेल में फ्लिपकार्ट व रियलमी की वेबसाइट से खरीदने का मौका होगी। रियलमी सी2 के एक बजट स्मार्टफोन है और इसकी कीमत 8,999 रुपये है। फोन पावर ब्लू और पावर सिल्वर कलर में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। इस फोन के लिए दोपहर 2 बजे फ्लिपकार्ट और रियलमी की वेबसाइट पर फ्लैश सेल का आयोजन होगा। Realme 7 Pro: स्पेसिफिकेशन्स रियलमी 7 प्रो में 6.4 इंच फुल एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। हैंडसेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720G प्रोसेसर है। जैसा कि हमने बताया कि हैंडसेट में 6 जीबी व 8 जीबी रैम विकल्प मिलते हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है। फोन में 64 मेगापिक्सल प्राइमरी, 8 मेगापिक्सल, 2 मेगापिक्सल, 2 मेगापिक्सल के चार सेंसर मिलते हैं। सेल्फी के शौकीनों के लिए 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। ऑडियो के लिए ड्यूल स्टीरियो स्पीकर्स हैं। फोन को पावर देने के लिए 4500mAh बैटरी दी गई है। Realme C12: स्पेसिफिकेशन्स रियलमी सी12 में 6.52 इंच एचडी+ इनसेल एलसीडी स्क्रीन है। फोन में मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर मौजूद है। रियलमी के इस फोन में 3 जीबी रैम व 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 13 मेगापिक्सल, 2 मेगापिक्सल व 2 मेगापिक्सल के तीन रियर सेंसर हैं। फोन को पावर देने के लिए 6000mAh बैटरी मौजूद है।


from Tech News in Hindi: Get Latest Gadgets & Tech News in Hindi - टेक न्यूज़, लेटेस्ट गैजेट्स न्यूज़, टेक्नोलॉजी न्यूज़ https://ift.tt/2RIv5tc

Post a Comment

0 Comments

Featured post

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा-अभिमन्यु की शादी के बाद बढ़ीं मुश्किलें, शो में आया बड़ा ट्विस्ट