Multiple Device Support: वॉट्सऐप में जल्द आने वाला है यह काम का फीचर

नई दिल्ली में कई ऐसे फीचर्स आने वाले हैं जिनका यूजर्स लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। वॉट्सऐप में जल्द यूजर्स एक अकाउंट को मल्टीपल डिवाइसेज में एक साथ इस्तेमाल कर पाएंगे। WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, यह फीचर अब फाइनल स्टेज में है। और वॉट्सऐप अब इसे बीटा ऐप के लिए जारी करेगा। रिपोर्ट के मुताबिक, मल्टीपल डिवाइस फीचर आने के बाद यूजर्स एक साथ 4 डिवाइसेज में एक ही वॉट्सऐप अकाउंट को इस्तेमाल कर पाएंगे। बता दें कि वॉट्सऐप को 2009 में लॉन्च किए जाने के बाद से ही यूजर्स इस फीचर की मांग कर रहे हैं। अभी वॉट्सऐप को सिर्फ एक ही डिवाइस में एक समय पर इस्तेमाल किया जा सकता है। वॉट्सऐप के डेस्कटॉप वर्जन को भी तभी इस्तेमाल किया जा सकता है जबकि स्मार्टफोन में ऐप चल रहा है। बता दें कि हाल ही में वॉट्सऐप ने ऐप में आए 6 बग को फिक्स किया था। वॉट्सऐप ने इन खामियों की जानकारी एक सिक्यॉरिटी अडवाइजरी वेबसाइट पर जारी की थीं। यहां यूजर्स को ऐप में आने वाले सिक्यॉरिटी अपडेट्स की एक पूरी लिस्ट मिलेगी। वॉट्सऐप की नई वेबसाइट के जरिए कंपनियों की कोशिश ऐप की खामियों के बारे में पारदर्शिता बरतने की है। कंपनी का कहना है कि ऐप कम्युनिटी खामियों को ट्रैक करने के लिए एक जगह चाहती थी। क्योंकि वॉट्सऐप नए ऐप वर्जन के साथ रिलीज नोट में सिक्यॉरिटी रिकमंडेशन जारी करने में हमेशा सक्षम नहीं होता।


from Tech News in Hindi: Get Latest Gadgets & Tech News in Hindi - टेक न्यूज़, लेटेस्ट गैजेट्स न्यूज़, टेक्नोलॉजी न्यूज़ https://ift.tt/32Q8i5n

Post a Comment

0 Comments

Featured post

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा-अभिमन्यु की शादी के बाद बढ़ीं मुश्किलें, शो में आया बड़ा ट्विस्ट