लॉकडाउन के दौरान ऋचा चड्ढा, कृति खरबंदा सहित कई सेलिब्रिटीज ने दिया शांति का संदेश

ऋचा चड्ढा और कृति खरबंदा Image Source : INSTAGRAM

ऋचा चड्ढा, कल्कि कोचलिन, अमायरा दस्तूर, पुलकित सम्राट और आदिल हुसैन जैसे अभिनेता शांति और लैंगिक समानता का संदेश जारी कर रहे हैं। एक अभियान के तहत वीमेन इन फिल्म्स और टेलीविजन इंडिया द्वारा एक वीडियो में इन हस्तियों ने लॉकडाउन की वजह से कमजोर मानसिक स्वास्थ्य से उत्पन्न मुद्दों को उठाया है।

बर्तन धोने के लिए मशहूर हस्तियों के वीडियो पिछले कुछ महीनों में वायरल हो गए हैं, जिनमें कलाकार बताते हैं कि उन्होंने अपने और अपने साथी के बीच घर के कामों को कैसे विभाजित किया है। मिसाल के तौर पर, अपने वीडियो में कल्कि को इस बारे में बात करते हुए देखा जा सकता है कि उसने कैसे नाश्ता बनाया जबकि उनका साथी कुत्ते को टहलाने के लिए ले गया है। आदिल, अपनी मूल भाषा असमिया में बोलते हुए बताते हैं कि उन्हें खाना पकाने में कितना मजा आता है।

View this post on Instagram

We are all facing challenging times during the pandemic. Some more unfortunate than the others and our hearts go out to them. WIFT India reached out to a few friends from the film fraternity to share a message and this is what they have to say... Each video was a selfie compiled into one message - we are all in this together. Let's stay strong for everyone. #BASKUCHDINAUR A big shout out to everyone featured in this video - for taking time out from their ghar ka kaam & bartan washing duties so share the love! @kalkikanmani @amyradastur93 @fukravarun @pulkitsamrat @cyrus_sahukar @akkineniamala @rituparnaspeaks @alifazal9 @akshay0beroi @angadbedi @_adilhussain @abhishekjawkar @butterflyjigna our @petrina.drozario

A post shared by Richa Chadha (@therichachadha) on

ऋचा ने कहा, "इस वीडियो का एजेंडा उन भावनात्मक तनावों को उजागर करना था, जिनसे लोग गुजर रहे हैं जिससे घरेलू हिंसा जैसी चीजें होती हैं। यह दुनिया भर में एक समस्या है और इस तरह का एक अभियान व्यापक रूप से दर्शकों को जागरुक करता है।"

उन्होंने आगे कहा, "महिलाएं संभवत: किसी के ट्रैप में फंस सकती हैं और लॉकडाउन होने के कारण उनके खिलाफ हो रहे अपराधों की रिपोर्ट करने की हिम्मत नहीं जुटा पाएं। ऐसी स्थिति में विशेष रूप से बुजुर्ग निराशाजनक महसूस कर सकते हैं। हम सभी को ऐसी परेशानियों के दौरान उपलब्ध हेल्पलाइन नंबर पर परामर्श लेने का आग्रह करते हैं।"

ऋचा को लगता है कि चूंकि भारत एक विविध समाज है, अगर किसी संदेश को सभी तक पहुंचाना है, तो इसे कई भाषाओं में करना होगा।



from India TV: entertainment Feed https://ift.tt/2ziqVlO

Post a Comment

0 Comments

Featured post

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा-अभिमन्यु की शादी के बाद बढ़ीं मुश्किलें, शो में आया बड़ा ट्विस्ट