अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के डॉग ब्रूनो का हुआ निधन, एक्ट्रेस ने शेयर की तस्वीर

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली Image Source : INSTAGRAM

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के डॉग ब्रूनो का निधन हो गया है। अनुष्का ने बुधवार को ब्रूनो के साथ फोटो शेयर करके बताया है। विराट ने भी ब्रूनो की फोटो शेयर करके  एक इमोशनल नोट लिखा है। अनुष्का ने विराट और ब्रूनो के साथ मुस्कुराते हुए फोटो शेयर करते हुए लिखा- ब्रूनो आरआईपी।

View this post on Instagram

♥️ Bruno ♥️ RIP ♥️

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on

विराट कोहली ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- तुमने 11 सालों तक हमारी जिंदगी को प्यार से भर दिया लेकिन जिंदगीभर का कनेक्शन बना लिया। आज तुम एक बेहतर जगह चले गए हो। भगवान तुम्हारी आत्मा को शांति दे ब्रूनो। विराट और अनुष्का के पोस्ट पर कई सेलिब्रिटीज ने कमेंट किए हैं।

विराट अक्सर ब्रूनो की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते थे। वहीं अनुष्का के पास लैब्राडॉर ड्यूड है जिसकी फोटोज वह शेयर करती रहती हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुष्का शर्मा ने बतौर प्रोड्यूसर डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपना कदम रखा है। उनकी बेव सीरीज पाताल लोक का ट्रेलर रिलीज हो गया है और यह 15 मई को एमेजॉन प्राइम पर रिलीज होगी।



from India TV: entertainment Feed https://ift.tt/2W5PVFW

Post a Comment

0 Comments

Featured post

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा-अभिमन्यु की शादी के बाद बढ़ीं मुश्किलें, शो में आया बड़ा ट्विस्ट