बॉलीवुड के शानदार अभिनेता ऋषि कपूर 30 अप्रैल को इस दुनिया को अलविदा कहकर चले गए थे। वह बीते 2 सालों से कैंसर से जंग लड़ रहे थे। पिता के निधन के बाद से बेटी रिद्धिमा कपूर मां नीतू कपूर के साथ ही मुंबई में समय बिता रही हैं। लॉकडाउन के चलते रिद्धिमा पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाई थीं। रिद्धिमा दिल्ली रहती हैं और लॉकडाउन में परमिशन लेकर बॉय रोड मुंबई गई हैं। वह सोशल मीडिया पर पिता के साथ पुरानी फोटोज शेयर करती रहती हैं। इस बार उन्होंने मां के साथ स्क्रैबल खेलते हुए तस्वीर शेयर की है।
रिद्धिमा ने स्क्रैबल बोर्ड की फोटो शेयर करते हुए लिखा- डैड ने मां को गेम में माहिर बना दिया है। वह मुझे दो बार हरा चुकी हैं। आपको बता दें ऋषि कपूर को स्क्रैबल खेलना बहुत पसंद था। रिद्धिमा सोशल मीडिया पर ऋषि कपूर के साथ फोटोज शेयर करती रहती हैं।

रिद्धिमा ने एक फोटो शेयर की थी जिसमें ऋषि के अलावा रणबीर कपूर, नीतू कपूर और दिग्गज गायिका लता मंगेशकर भी मौजूद थे। साथ ही अपनी शादी की भी पुरानी तस्वीर शेयर की थी।

from India TV Hindi: entertainment Feed https://ift.tt/2TQPEVV
0 Comments