गवर्नर के दफ्तर में बंदूकें लेकर पहुंचे प्रदर्शनकारी, रोकने के लिए पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी; लॉकडाउन खत्म करने की मांग कर रहे थे

अमेरिका में लॉकडाउन के खिलाफ लोगों का विरोध तेज हो रहा है। मिशिगन की राजधानी लांसिंग में लोगों ने लॉकडाउन के खिलाफ गुरुवार को प्रदर्शन किया। यहां गर्वनर के दफ्तारकैपिटल बिल्डिंग परसैकड़ों लोग जुटे और नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों में से कुछ के पास से हथियार भी थे। ये गवर्नर ग्रेचेन व्हिटमर के लॉकडाउन के आदेश का विरोध कर रहे थे। गवर्नर ग्रेचेन ने यह आदेश 23 मार्च को कोरोना संक्रमण रोकने के लिए जारी किया था। इसमें लोगों के जरूरी कामों से इतर घरों से निकलने, सार्वजनिक समारोहों के आयोजन और स्थानीय अस्पतालों, मॉल या रेस्तरां जाने पर पाबंदी लगाई गई थी। बाद में आदेश को अप्रैल तक बढ़ा दिया गया था।

इस बीच, सोशल मीडिया पर प्रदर्शन के कुछ वीडियो भी पोस्ट किए गए हैं, जिनमें प्रदर्शनकारियों के पास हथियार नजर आ रहे हैं। ट्विटर पर पोस्ट की गई तस्वीरों और वीडियो में पुलिसकर्मी प्रदर्शनकारियों को बिल्डिंग में प्रवेश करने से रोकने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं।

क्या है लोगों की नाराजगी की वजह?
गवर्नर ग्रेचेन ने संक्रमण के बढ़ते स्तर को देखते हुए इसे अप्रैल के अंत तक बढ़ा दिया गया। लोग इसी बात से नाराज हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि गर्वनर जरूरत से ज्यादा सख्ती कर रही हैं। प्रदर्शन मिशिगन यूनाइटेड फॉर लिबर्टी नामक एक ग्रुप की ओर से किया गया था। ग्रुप ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा कि हम अपने अधिकारों पर पाबंदी या इसमें कटौती से सहमत नहीं है। चाहे यह कोरोना महामारी के लिए ही क्यों न लगाई गई हो। फेसबुक पर इस ग्रुप के 8 हजार 800 सदस्य हैं।
इस महीने मिशिगन में यह दूसरा प्रदर्शन
यह दूसरी बार है जब मिशिगन में पाबंदियों को हटाने के लिए प्रदर्शन किया गया है। 16 अप्रैल को भी करीब 3 हजार लोगों ने लॉकडाउन हटाने की मांग के साथ प्रदर्शन किया था। ऐसा बताया जा रहा है कि उस दौरान भी कुछ लोग हथियारों से लैस नजर आए थे। इसकी वजह से मिशिगन में यातायात प्रभावित हुआ था। इसके एक दिन बाद ही अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने प्रदर्शनकारियों को अपना समर्थन दिया था। उन्होंने ‘लिबरेट मिशिगन’ ट्वीट किया था। ट्रम्प कई बार देश में लॉकडाउन से छूट देने की बात कह चुके हैं। इससे लेकर ट्रम्प प्रशासन और कई राज्यों के गवर्नर के बीच सहमति नहीं बन रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यह तस्वीर अमेरिका के मिशिगन में गुरुवार को हुए प्रदर्शन में शामिल प्रदर्शनकारियों है। लोग लॉकडाउन हटाने के खिलाफ प्रदर्शन में हथियारों के साथ शामिल हुए।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VS6HIJ

Post a Comment

0 Comments

Featured post

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा-अभिमन्यु की शादी के बाद बढ़ीं मुश्किलें, शो में आया बड़ा ट्विस्ट