कोरोनावायरस महामारी से निपटने और नए कोरोनावायरस मिलने के बाद दक्षिणी चीन के शेन्जेन शहर में कुत्ते और बिल्लियों का मांस खाने पर रोक लगा दी गई है। अगले महीने की पहली तारीख से यहां इन जीवों के मांस का व्यापार नहीं होगा। यह फैसला करने वाला शेन्जेन चीन का ये पहला शहर है। चीन के एक विधायक ने जंगली जानवरों के मांस को बेचने और उनके खाने पर रोक लगाने की घोषणा फरवरी में की थी। शहर में एक मई से नियम लागू हो जाएगा।
दरअसल, वैज्ञानिकों को आशंका है कि कोरोनावायरस जंगली जानवरों के माध्यम से ही इंसानों तक पहुंचा है। क्योंकि वायरस की मौजूदगी सबसे पहले चीच के शहर वुहान में देखी गई। यह शहर सभी तरह के जंगली जानवरों के मांस को उपलब्ध कराता है। इनमें सांप, चमगादड़,
सुअर, भेड़, गधा, खरगोश, मुर्गा, बतख, हंस, कबूतर, बटेर और बिलाव जैसे जीव शामिल हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ywalyH
0 Comments