Asus 8Z आज होगा लॉन्च, फीचर्स आपको आएंगे बेहद पसंद, फटाफट जानें सभी संभावित डिटेल्स

नई दिल्ली। Asus 8z Launch Today: आज भारतीय मार्केट में Asus का नया फोन लॉन्च किया जाएगा। कहा जा रहा है कि इस फोन का साइज काफी कॉम्पैक्ट होगा। साथ ही यह भी बता दैें कि इसे Flipkart के जरिए उपलब्ध कराया जाएगा। फोन में एंड्रॉइड 11, 6 इंच का डिस्प्ले, 5000 एमएएच की बैटरी समेत कई खास फीचर्स दिए गए हैं जो यूजर्स को बेहद पसंद आने वाले हैं। तो चलिए जानते हैं इस फोन के बारे में। Asus 8z के संभावित फीचर्स: इस फोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें 64 मेगापिक्सल का Sony IMX686 प्राइमरी सेंसर दिया जा सकता है। वहीं, 12 मेगापिक्सल का Sony IMX363 सेकेंडरी सेंसर दिए जाने की भी उम्मीद है। सेल्फी के लिए फोन में 12 मेगापिक्सल Sony IMX663 कैमरा दिया जाएगा। ऑडियो सेगमेंट की बात करें तो यह OZO ऑडियो जूम के साथ आता है। इसमें तीन माइक्रोफोन दिए गए हैं। इसमें नॉइस कैंसिलेशन तकनीक दी गई है। इसके अलावा अन्य फीचर्स की बात करें तो फोन में 6 जीबी रैम और 8 जीबी रैम दी जा सकती है। Asus 8z Dirac HD साउंड के साथ आता है। भारतीय मार्केट में यह फोन Realme, Xiaomi, Vivo और Oppo को टक्कर दे सकता है। इसे मिड रेंज सेगमेंट में लॉन्च किया जा सकता है। फोन में 5.9 इंच का Samsung AMOLED डिस्प्ले दिया गया होगा। इसाक रिफ्रेश रेट 120Hz है। यह HDR 10+ सपोर्ट के साथ आता है। यह फोन Snapdragon 888 SoC से लैस होगा।


from Tech News in Hindi: Get Latest Gadgets & Tech News in Hindi - टेक न्यूज़, लेटेस्ट गैजेट्स न्यूज़, टेक्नोलॉजी न्यूज़ https://ift.tt/Eb8FAcg

Post a Comment

0 Comments

Featured post

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा-अभिमन्यु की शादी के बाद बढ़ीं मुश्किलें, शो में आया बड़ा ट्विस्ट