भारत आ रहा है एंटरटेनमेंट का बॉस! Redmi Smart TV X43 इस दिन होगा लॉन्च

नई दिल्ली। मॉडल को 9 फरवरी को भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस बात की जानकारी ने खुद दी है। इसके फीचर्स की बात करें तो इसमें 4K रेजोल्यूशन के साथ 43 इंच का डिस्प्ले दिया जाएगा। यह उन लोगों को बहुत पसंद आएगा जो बड़ी स्क्रीन के टीवी की चाहत रखते हैं। जिस दिन Redmi स्मार्ट टीवी X43 लॉन्च किया जाएगा उसी दिन Redmi Note 11S और Redmi स्मार्ट बैंड प्रो भी लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। X43 मॉडल की डिटेल्स: kबता दें कि अभी कंपनी के पोर्टफोलियो में Redmi स्मार्ट टीवी X50, X55 और X65 मॉडल उपलब्ध हैं। इस सीरीज में Redmi स्मार्ट टीवी X43 सबसे छोटे डिस्प्ले वाला टीवी होने वाला है। अपकमिंग Redmi TV X43 एक 4K डिस्प्ले को स्पोर्ट करता है। कंपनी की वेबसाइट पर इवेंट पेज के मुताबिक, Redmi TV X43 भी 4K HDR और डॉल्बी विजन सपोर्ट के साथ आएगा। हालांकि, कंपनी ने अभी यह नहीं बताया है कि इसमें कौन-सा प्रोसेसर दिया जाएगा। इस इवेंट पेज में कहा गया है कि इसमें "फ्यूचर रेडी फ्लैगशिप परफॉर्मेंस" दी जाएगी। Redmi के पहले लॉन्च किए गए X-सीरीज स्मार्ट टीवी, जैसे कि Redmi स्मार्ट टीवी X55, में माली G52 GPU के साथ क्वाड-कोर मीडियाटेक SoC दिया गया है। इसमें 2GB RAM भी दी गई है। कंपनी के मुताबिक, Redmi स्मार्ट टीवी X43 में 30W का स्पीकर सेटअप दिया गया होगा। यह टीवी डॉल्बी ऑडियो को सपोर्ट करेगा। सॉफ्टवेयर की बात करें तो Redmi स्मार्ट टीवी X43 एंड्रॉइड पर काम करेगा। इसमें IMDb इंटीग्रेशन के साथ कंपनी का लेटेस्ट पैचवॉल सॉफ्टवेयर दिया जाएगा। इसके अलावा अलग-अलग ओवर-द-टॉप (OTT) प्लेटफॉर्म भी दिया जा सकता है। Xiaomi ने अभी तक Redmi स्मार्ट टीवी X43 की कीमत को लेकर कुछ नहीं कहा है। लेकिन लॉन्च के दिन आपको सभी जानकारी उपलब्ध करा दी जाएगी।


from Tech News in Hindi: Get Latest Gadgets & Tech News in Hindi - टेक न्यूज़, लेटेस्ट गैजेट्स न्यूज़, टेक्नोलॉजी न्यूज़ https://bit.ly/3s3oLOO

Post a Comment

0 Comments

Featured post

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा-अभिमन्यु की शादी के बाद बढ़ीं मुश्किलें, शो में आया बड़ा ट्विस्ट