Upcoming Smartphones in India: हैंडसेट निर्माता कंपनी टेक्नो भारतीय बाजार में ग्राहकों के लिए अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन को लॉन्च करने वाली है। इस बात की पुष्टि कंपनी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करके दी है। फिलहाल 8T Launch Date in India और फीचर्स के बारे में कोई भी जानकारी नहीं मिली है लेकिन टेक्नो स्पार्क 8 के जल्द भारतीय बाजार में एंट्री की उम्मीद की जा रही है। कंपनी द्वारा ट्वीट पर शेयर किए पोस्टर को देखने से फोन के डिजाइन की हल्की झलक देखने को मिली है। याद दिला दें कि कंपनी ने सितंबर और नवंबर में अपने Tecno Spark 8 और Tecno Spark 8 Pro को लॉन्च किया था। टेक्नो मोबाइल इंडिया द्वारा किए गए ट्वीट में इमेज पर टेक्नो स्पार्क 8टी कमिंग सून लिखा नजर आ रहा है। तस्वीर में Tecno Spark 8T ब्लू रंग में नजर आ रहा है और साथ ही इस बात का भी पता चला है कि फोन के बैक पैनल पर दो रियर कैमरे और फोन के राइट साइड में वॉल्यूम और पावर बटन दिए गए हैं। नवंबर में Tecno Spark 8 Pro को कंपनी ने ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप जिसमें 48 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा सेंसर स्थित है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए मीडियाटेक हीलियो जी85 चिपसेट और 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000 एमएएच की दमदार बैटरी दी गई है। टेक्नो स्पार्क 8 प्रो कंपनी के सितंबर में लॉन्च हुए टेक्नो स्पार्क 8 का ही अपग्रेड वर्जन है। हाल ही में टेक्नो ने भारत में अपने टेक्नो स्पार्क 9 के 4 जीबी रैम वेरिएंट को लॉन्च किया है, इस फोन में 6.5 इंच की डिस्प्ले के साथ बैक पैनल पर एआई डुअल रियर कैमरा सेटअप है। फोन के बैक पैनल पर 16 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा के साथ स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए मीडियाटेक हीलियो जी25 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ था।
from Tech News in Hindi: Get Latest Gadgets & Tech News in Hindi - टेक न्यूज़, लेटेस्ट गैजेट्स न्यूज़, टेक्नोलॉजी न्यूज़ https://ift.tt/3y2M6Tn
0 Comments