नई दिल्ली। हाल ही में Redmi Note 11T 5G को लॉन्च किया गया था। आज इस फोन की पहली सेल आयोजित की जाएगी। इस फोन की सेल ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर दोपहर 12 बजे से आयोजित की जाएगी। सिर्फ Amazon से ही नहीं बल्कि इस फोन को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट Mi.com, Mi Home और कुछ चुनिंदा रिटेल स्टोर्स से भी खरीदा जा सकेगा। इसकी कीमत 16,999 रुपये से शुरू होती है। यह इसके 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है। तो चलिए जानते हैं Redmi Note 11T 5G पर मिलने वाले ऑफर्स के बारे में। Redmi Note 11T 5G: कीमत और ऑफर्स इस फोन के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है। वहीं, इसके 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये है। इसके 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है। इसके साथ ICICI बैंक कार्ड पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके साथ 1,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। वहीं, इसे EMI पर भी खरीदा जा सकेगा। Redmi Note 11T 5G: फीचर्स इसमें 6.6 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है जिसका आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 है। इसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला 3 की प्रोटेक्शन दी गई है। यह फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डायमेंसिटी 810 प्रोसेसर से लैस है। इसें 8 जीबी तक की रैम दी गई है। इसमें 3 जीबी तक की वर्चुअल रैम दी गई है। इसमें 128 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसका दूसरा सेंसर 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड शूटर है। वहीं, फोन में 16 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। Redmi Note 11T 5G में 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 33W Pro फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह IP53-रेटेड बिल्ड के साथ आती है।
from Tech News in Hindi: Get Latest Gadgets & Tech News in Hindi - टेक न्यूज़, लेटेस्ट गैजेट्स न्यूज़, टेक्नोलॉजी न्यूज़ https://ift.tt/3IoDYS3
0 Comments