New Year Eve's Google Doodle: 2021 को किया अलविदा, Google ने बनाया यह शानदार Doodle

नई दिल्ली। Google ने आज New Year Eve के मौके पर एक Doodle बनाया है। आज 2021 का आखिरी दिन है। इस Doodle को रात 12 बजे से लाइव कर दिया गया है। इसें कैंडीज, जैकलाइट्स आदि दिखाई गई हैं। Google ने अपने नए Doodle में '2021' कैप्शन वाली एक कैंडी दिखाई है। नए साल 2022 का स्वागत करने के लिए 31 दिसंबर को रात 12 बजते ही यह पॉप करने के लिए तैयार दिखाई दे रही है। Doodle पर क्लिक करने पर क्या मिलेगा: जब आप इस Doodle पर क्लिक करेंगे तो आपके सामने एक पेज ओपन हो जाएगा। इसमें न्यू ईयर Doodle से संबंधित सभी जानकारी मौजूद होंगी। साथ ही कलरफुल पेपर के टुकड़े (कंफेटी भी कहा जाता है) ऊपर से नीचे गिरते दिखाई देंगे। साथ ही राइट साइड में दिए गए बॉक्स में एक कोन का एनिमेशन बनाया गया है। जैसे ही आप इस पर क्लिक करेंगे तो यह पटाखे की तरह फूट जाएगा और एक आवाज भी आएगी। इसमें से कलरफुल पेपर के टुकड़े (कंफेटी भी कहा जाता है) निकलते दिखाई देंगे। Doodle में Google के G ने पार्टी की टोपी पहनी हुई है। यह 2021 को अलविदा कहने के लिए बिल्कुल तैयार है। Google डूडल पेज पर लिखा है कि यह 2021 के लिए एक रैप है-नए साल की शुभकामनाएं! ग्रेगोरियन कैलेंडर में, 31 दिसंबर को दुनिया भर में नए साल की पूर्व संध्या के रूप में मनाया जाता है। दुनिया भर में अरबों लोग शाम को पार्टियों, समारोहों और आतिशबाजी करते हैं। साथ ही रात के 12 बजने का इंतजार करते हैं। कई लोग न्यू ईयर रेजोल्यूशन भी लेते हैं। वहीं, कई लोग अपने जीवन का लक्ष्य सुनिश्चित करते हैं।


from Tech News in Hindi: Get Latest Gadgets & Tech News in Hindi - टेक न्यूज़, लेटेस्ट गैजेट्स न्यूज़, टेक्नोलॉजी न्यूज़ https://ift.tt/3HlVRzu

Post a Comment

0 Comments

Featured post

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा-अभिमन्यु की शादी के बाद बढ़ीं मुश्किलें, शो में आया बड़ा ट्विस्ट