Jio-Airtel-Vi के सबसे सस्ते, सबसे अच्छे प्लान्स, अभी करें रिचार्ज अगले साल तक की छुट्टी

Annual Prepaid Plans: टेलीकॉम कंपनी Airtel, Reliance Jio और Vodafone Idea (Vi) ने अपने प्रीपेड प्लान की कीमतों में बढ़ोतरी की है। नए टैरिफ चार्ट में एयरटेल और जियो के अपडेटेड 3GB रोजाना डाटा प्लान नहीं थे। कंपनियों ने पुराने 3GB डेली डाटा प्रीपेड प्लान को बंद किया है। अब नए 3GB डेली डाटा प्लान जारी कर दिए गए हैं, जिसमें एनुअल प्लान शामिल है। Jio सभी नेटवर्क प्रोवाइडर में से सबसे महंगा वार्षिक प्लान पेश करती है, जिसकी कीमत 4199 रुपये है। Jio Annual Plans: देखें डीटेल्स Jio 4199 Plan Details इसJio Plan में रोजाना 3GB डाटा के साथ 365 दिनों की वैधता दी जाती है। अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ हर दिन 100 SMS मिलते हैं। अन्य फायदों के मामले में इस प्लान में JioTV, JioCinema, Jio Security और Jio Cloud का एक्सेस भी मिलता है। Jio 2879 Plan Details इस Jio Prepaid Plan में रोजाना 2GB डाटा दिया जाता है। वैधता की बात करें तो इस प्लान में 365 दिनों की वैधता है। वॉयस कॉलिंग के मामले में इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग मिलती है। इस प्लान में रोजाना 100 SMS मिलते हैं। अन्य फायदों की बात करें तो इस प्लान में Jio ऐप्स का एक्सेस भी मिलता है। Jio 2545 Plan Details इसJio Recharge Plan में रोजाना 1.5GB डाटा के साथ 336 दिनों की वैधता मिलती है। अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ डेली 100 SMS दिए जाते हैं। अन्य बेनिफिट्स की बात करें तो इस प्लान में JioCinema, JioTV, जियो कलाउड और जियो सिक्योरिटी का एक्सेस दिया जाता है। Airtel Annual Plans: देखें डीटेल्स Airtel 2999 Plan Details इस Airtel Plan में 365 दिनों की वैधता के साथ 3GB डाटा दिया जाता है। इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग मिलती है। एसएमएस की बात करें तो इस प्लान में डेली 100 SMS मिलते हैं। इस प्लान में Apollo 24 | 7, Shaw Academy, Fastag पर 100 रुपये कैशबैक, Free Hellotunes और Wynk Music का सब्सक्रिप्शन दिया जाता है। ओटीटी बेनिफिट्स की बात करें तो इस प्लान में 30 दिनों के लिए Amazon Mobile Edition का सब्सक्रिप्शन दिया जाता है। Airtel 1799 Plan Details इस Airtel Prepaid Plan में कुल 24GB डाटा दिया जाता है। वॉयस कॉलिंग के मामले में इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग मिलती है। प्लान में प्रतिदिन 100 SMS मिलते हैं। 30 दिनों के लिए Amazon Mobile Edition के साथ Shaw Academy, अपोलो 24 | 7, फ्री हेलोट्यून्स और विंक म्यूजिक का एक्सेस शामिल है। वैधता की बात करें तो इस प्लान में 365 दिनों की वैधता दी गई है। Airtel 3359 Plan Details इस में रोजाना 2GB डाटा मिलता है। अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ डेली 100 SMS मिलते हैं। वैधता के लिए इस प्लान में 365 दिनों की वैधता मिलती है। ओटीटी बेनिफिट्स के लिए इस प्लान में 30 दिनों के लिए Amazon Mobile Edition और Disney+ Hotstar Mobile का सब्सक्रिप्शन मिलता है। अन्य फायदों के तौर पर Apollo 24 | 7, Wynk Music, Shaw Academy, Fastag पर 100 रुपये कैशबैक, Free Hello Tunes का एक्सेस मिलता है। Vodafone Idea Vi Annual Plans: देखें डीटेल Vi 1799 Plan Details इसVi Plan में कुल 24GB डाटा दिया जाता है। वैधता को देखते हुए यह प्लान पूरे साल भर चलता है। इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग मिलती है। इसके अलावा इस प्लान में कुल 3600 एसएमएस दिए जाते हैं। अन्य फायदों के लिए इस प्लान में Vi movies and TV का एक्सेस भी दिया जाता है। Vi 2899 Plan Details इस Vi Prepaid Plan में हर दिन 1.5GB डाटा मिलता है। वैधता के लिए इस प्लान में 365 दिनों की वैधता दी जाती है। वॉयस कॉलिंग के लिए इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग दी जाती है। एसएमएस की बात करें तो इस प्लान में डेली 100 एसएमएस दिए जाते हैं। अन्य फायदों की बात करें तो इस प्लान में Vi movies and TV, बिंज ऑल नाइट और वीकेंड डाटा रोलओवर का एक्सेस समेत इस प्लान में प्रति माह 2GB डाटा बैकअप मिलता है। Vi 3099 Plan Detailsइस में 365 दिनों की वैधता के साथ डेली 1.5GB डाटा मिलता है। अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ प्रतिदिन 100 एसएमएस दिए जाते हैं। ओटीटी बेनिफिट्स की बात करें तो इस प्लान में 1 साल के लिए Disney+ Hotstar Mobile का सब्सक्रिप्शन शामिल है। अन्य फायदों के मामले में इस प्लान में Vi movies and TV, बिंज ऑल नाइट और वीकेंड डाटा रोलओवर का एक्सेस समेत इस प्लान में प्रति माह 2GB डाटा बैकअप मिलता है।


from Tech News in Hindi: Get Latest Gadgets & Tech News in Hindi - टेक न्यूज़, लेटेस्ट गैजेट्स न्यूज़, टेक्नोलॉजी न्यूज़ https://ift.tt/3rJeV6q

Post a Comment

0 Comments

Featured post

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा-अभिमन्यु की शादी के बाद बढ़ीं मुश्किलें, शो में आया बड़ा ट्विस्ट