Infinix InBook X1 Series: स्टाइलिश और धांसू फीचर्स वाले Laptops लॉन्च, 13 घंटे तक देंगे आपका साथ

Infinix InBook X1 Series को भारतीय बाजार में ग्राहकों के लिए लॉन्च कर दिया गया है। बता दें कि इनफिनिक्स ब्रांड की ये पहली सीरीज है जिसे लॉन्च किया गया है। कंपनी ने अपनी इस लैपटॉप सीरीज के अंतर्गत तीन लैपटॉप मॉडल्स लॉन्च किए हैं, तीनों ही मॉडल्स में कंपनी ने फुल एचडी डिस्प्ले के साथ उतारा गया है। आइए आपको इनफिनिक्स इनबुक एक्स1 सीरीज के तीनों ही मॉडल्स की भारत में कीमत और इनके फीचर्स के बारे में जानकारी देते हैं। इस Infinix Laptop के कई वेरिएंट्स उतारे गए हैं, इंटेल आई3 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम और 256 जीबी एसएसडी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 35,999 रुपये है। वहीं, इंटेल कोर आई5 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज ऑफर करने वाले वेरिएंट की कीमत 45,999 रुपये है। टॉप वेरिएंट इंटेल कोर आई7 प्रोसेसर के साथ 16 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज ऑफर करता है और इस मॉडल को खरीदने के लिए ग्राहकों को 55,999 रुपये खर्च करने होंगे। लैपटॉप के तीन कलर वेरिएंट उतारे गए हैं, स्टारफॉल ग्रे, नोबेल रेड और ऑरोरा ग्रीन। उपलब्धता की बात करें तो लैपटॉप की बिक्री 15 दिसंबर से Flipkart पर शुरू हो जाएगी। Flipkart Offers की बात करें तो फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने पर 5 प्रतिशत कैशबैक ऑफर है, साथ ही ग्राहकों की सुविधा के लिए ईएमआई का भी विकल्प होगा। Infinix InBook X1 Series Featuresडिजाइन की बात करें तो इनबुक एक्स1 सीरीज को एयरक्रॉफ्ट-ग्रेड एल्युमीनियम के साथ ब्रश्ड मेटल फिनिश के साथ बनाया गया है। लैपटॉप 14 इंच की फुल एचडी स्क्रीन के साथ 180 डिग्री व्यूइंग एंगल और 300 निट्स पीक ब्राइटनेस ऑफर करता है। Infinix Laptop मॉडल्स इंटेल कोर आई3, इंटेल कोर आई5 और इंटेल कोर आई7 प्रोसेसर के साथ 16 जीबी तक LPDDR4X रैम और 512GB NVMe PCIE 3.0 SSD स्टोरेज के साथ आते हैं। सभी वेरिएंट्स में ग्राहकों को इंटेल आइरिस प्लस ग्राफिक्स मिलेंगे। पोर्ट्स की बात करें तो 2 यूएसबी 3.0, माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट, एक यूएसबी 2.0, दो यूएसबी टाइप-सी पोर्ट्स, एचडीएमआई 1.4, डीसी चार्जिंग और ऑडियो जैक मौजूद है। लैपटॉप में 55Whr बैटरी दी गई है जिसे लेकर कहा जा रहा है कि लैपटॉप 13 घंटे तक साथ देता है। लैपटॉप 65 वॉट टाइप-सी फास्ट चार्जर के साथ आते हैं जो लैपटॉप को 55 मिनट में 70 प्रतिशत चार्ज कर देते हैं। ग्राहकों को लैपटॉप में Windows 11 OS, सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर, बैकलिट कीबोर्ड, वाई-फाई , डीटीएस ऑडियो और कूलिंग सिस्टम दिया गया है।


from Tech News in Hindi: Get Latest Gadgets & Tech News in Hindi - टेक न्यूज़, लेटेस्ट गैजेट्स न्यूज़, टेक्नोलॉजी न्यूज़ https://ift.tt/33aiPee

Post a Comment

0 Comments

Featured post

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा-अभिमन्यु की शादी के बाद बढ़ीं मुश्किलें, शो में आया बड़ा ट्विस्ट