खुशखबरी: Apple का सबसे सस्ता iPhone आ रहा 5G के साथ! जानें कब है लॉन्चिंग

नई दिल्ली। अगर आपका बजट कम है और आपको का स्मार्टफोन खरीदना है तो आपके लिए अच्छी खबर है क्योंकि iPhone SE 3 की को अगले साल लॉन्च किया जा सकता है जो 5G कनेक्टिविटी के साथ आएगा। ये सबसे सस्ता आईफोन होगा जो 5 जी तकनीक से लैस होगा। आपको बता दें कि iPhone SE3 में नीचे और ऊपर बेज़ेल्स के साथ 4.7-इंच एलसीडी डिस्प्ले भी दिया जा सकता है। इतना ही नहीं Apple iPhone SE 3 5G एल्यूमीनियम बॉडी के साथ आएगा साथ ही इसमें टच-आईडी सेंसर / होम बटन फीचर मिल सकते हैं। जानकारी के अनुसार Apple iPhone SE 3 5G का प्रोडक्शन 2021 से ही शुरू कर दिया जाएगा जिससे लॉन्चिंग के बाद समय से ही ग्राहकों तक डिलीवर किया जाना शुरू कर दिया जाएगा। जानकारी के अनुसार की बात करें तो ये काफी फास्ट होगा और इसमें यूजर्स को बेहतरीन स्मार्टफोन एक्सपीरियंस मिलने वाला है। जैसा कि हमने आपको बताया कि ये स्मार्टफोन 5G तकनीक के साथ आ सकता है, ऐसे में इंटरनेट चलाने का मजा दोगुना हो जाएगा। अगर बात करें बाजार में मौजूदा Apple iPhone SE की तो ये मॉडल दूसरी पीढ़ी का स्मार्टफोन है। इसे कंपनी ने पिछले अप्रैल में लॉन्च किया था। यह A13 बायोनिक चिप द्वारा संचालित है जिसे सबसे पहले iPhone 11 और iPhone 11 Pro में पेश किया गया था। डिवाइस में 12MP f/1.8 वाइड कैमरा है। स्मार्टफोन IP67 वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट है और यह लेटेस्ट iOS 15 ऑपरेटिंग सिस्टम को भी सपोर्ट करता है।


from Tech News in Hindi: Get Latest Gadgets & Tech News in Hindi - टेक न्यूज़, लेटेस्ट गैजेट्स न्यूज़, टेक्नोलॉजी न्यूज़ https://ift.tt/3drWeeZ

Post a Comment

0 Comments

Featured post

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा-अभिमन्यु की शादी के बाद बढ़ीं मुश्किलें, शो में आया बड़ा ट्विस्ट