Upcoming : दुनियाभर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाला Facebook का ये इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप अपने यूजर्स के लिए कुछ ना कुछ नया लाता ही रहता है। अब पता चला है कि कंपनी नए फीचर पर काम कर रही है, हाल ही में 2.21.24.8 बीटा वर्जन को यूजर्स के लिए जारी किया गया है। इस वर्जन से नए फीचर के बारे में पता चला है कि और आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि ये नया फीचर Instagram में पहले से मौजूद एक कमाल का फीचर है जो जल्द व्हाट्सऐप पर भी दस्तक देने वाला है। पिछले कुछ महीनों से कंपनी अपने व्हाट्सऐप मैसेज रिएक्शन फीचर पर काम कर रही है जैसे कि इस फीचर के नाम से संकेत मिलता है कि इस फीचर की मदद से आप किसी भी मैसेज पर अपना रिएक्शन दे पाएंगे जिस तरह से आप Instagram और Facebook पर दे पाते हैं। व्हाट्सऐप डेवलपमेंट को ट्रैक करने वाली वेबसाइट WaBetaInfo ने इस फीचर को बीटा वर्जन 2.21.24.8 में स्पॉट किया है। अब तक WhatsApp Message पर अपनी प्रतिक्रिया देने का कोई भी विकल्प मौजूद नहीं था, इसीलिए कंपनी ने इस फीचर की टेस्टिंग शुरू की और अब बीटा यूजर्स के लिए इस फीचर को रिलीज कर दिया गया है। कहा जा रहा है कि WhatsApp Message Reaction Feature को आगे आने वाला WhatsApp Update के साथ दिया जा सकता है। ऐसे में हो सकता है कि आपको अभी ये फीचर दिखाई ना दे लेकिन बता दें कि ये फीचर व्हाट्सऐप सेटिंग्स मैन्यू में स्पॉट हुआ है।
from Tech News in Hindi: Get Latest Gadgets & Tech News in Hindi - टेक न्यूज़, लेटेस्ट गैजेट्स न्यूज़, टेक्नोलॉजी न्यूज़ https://ift.tt/3qXoOg4
0 Comments