Online Shopping: पलभर में डूब जाएगी मेहनत की कमाई, अगर नजरअंदाज किए ये सिक्योरिटी टिप्स

करने वाले ग्राहकों को आपके लिए सिक्योरिटी फर्म चेकप्वाइंट की एक चेतावनी है। कंपनी का कहना है कि Online Sale के दौरान ई-कॉमर्स साइट्स पर Hacking Attack से जुड़े कई मामले सामने आते हैं जो ग्राहकों को भारी नुकसान पहुंचाते हैं। हर कोई चाहता है कि उसके मेहनत की कमाई को कोई भी सेंध ना लगाए और आप भी अगर यही सोच रखते हैं और चाहते हैं कि Online Shopping करते समय आप हैंकिंग की चपेट में ना आए तो इसके लिए कुछ जरूरी बातें हैं जिन्हें ध्यान में रखना बहुत जरूरी है, नहीं तो आप भारी मुश्किल और अपनी मेहनत से कमाए पैसे खो सकते हैं। ऑथेंटिसिटी चेक करना जरूरीहमेशा इस बात का ध्यान रखें कि खरीदारी प्रामाणिक और विश्वसनीय ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से ही करें। भूले से भी ईमेल या सोशल मीडिया पर मिलने वाले प्रमोशनल लिंक्स पर क्लिक न करें। वेबसाइट के डोमोन को डबल चेकजिस भी वेबसाइट से आप खरीदारी कर रहे हैं, एक बात हमेशा ध्यान में रखे कि वेबसाइट के डोमेन की दोबारा जांच करें और एक जैसे दिखने वाले डोमेन से सावधान रहें। ईमेल या वेबसाइट में वर्तनी यानी स्पेलिंग ठीक है या नहीं जरूर देखें क्योंकि बेशक नाम एक से हो सकते हैं लेकिन फर्जी वेबसाइट या ईमेल में नाम की गलती आपको जरूर देखने को मिल सकती है। हैरतअंगेज ऑफर्सशॉपिंग ऑफर्स जो बढ़िया लगते हैं वो कई बार हकीकत में सच नहीं होते, उदाहरण के तौर पर नया iPad या Apple iPhone कभी भी 80% छूट पर उपलब्ध नहीं हो सकता है। किसी भी साइट पर ऑनलाइन ट्रांजैक्शन से पहले देखें ये बातजब भी किसी वेबसाइट से भी खरीदारी करें और ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करें तो हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि वेबसाइट जो है सिक्योर सॉकेट्स लेयर यानी SSL एन्क्रिप्शन से प्रोटेक्टेड हो यानी सेफ टू यूज हो। अब आप सोच रहे होंगे कि आपको कैसे इस बात का पता चलेगा तो बता दें कि आपको ज्यादा कुछ नहीं करना बस वेबसाइट के डोमेन में आगे की तरफ इस बात पर गौर करना है कि HTTPS लिखा हो ना कि HTTP।


from Tech News in Hindi: Get Latest Gadgets & Tech News in Hindi - टेक न्यूज़, लेटेस्ट गैजेट्स न्यूज़, टेक्नोलॉजी न्यूज़ https://ift.tt/3CCVFsW

Post a Comment

0 Comments

Featured post

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा-अभिमन्यु की शादी के बाद बढ़ीं मुश्किलें, शो में आया बड़ा ट्विस्ट