Vodafone Idea यूजर्स की बल्ले-बल्ले! इन यूजर्स को हर महीने मिलेगा 2GB डाटा एकदम Free

नई दिल्ली। जैसा कि हम भी जानते हैं टेलिकॉम इंडस्ट्री में काफी हलचल मची हुई है। Airtel और Vi ने अपने प्रीपेड प्लान्स की कीमतों में बढ़ोत्तरी की घोषणा कर दी है। जहां Vi के प्लान्स की कीमत आज से बढ़ गई है। वहीं, Airtel के प्लान्स की कीमत 26 नवंबर से बढ़ने वाली है। इस फैसले से यूजर्स काफी नाराज चल रहे हैं। जाहिर सी बात है कि यूजर्स को अब एक जैसे बेनिफिट्स के लिए पहले से ज्यादा कीमत चुकानी होगी। यूजर्स की परेशानी को देखते हुए ने अपने यूजर्स के लिए एक नया ऑफर पेश किया है जिसका नाम Data Delight है। चलिए जानते हैं इस ऑफर के बारे में। Vodafone Idea का Data Delight ऑफर: इस ऑफर के तहत यूजर्स को हर महीने 2 जीबी का डाटा बैकअप मिलेगा। इसके लिए यूजर्स को कोई भी अतिरिक्त चार्ज नहीं देना होगा। बता दें कि यह ऑफर सभी को नहीं मिलेगा। यह ऑफर कुछ चुनिंदा प्रीपेड प्लान्स पर ही दिया जाएगा। अगर निम्न किसी भी प्लान का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपको यह ऑफर मिल सकता है। ये हैं वो प्रीपेड प्लान्स: अगर आप Vodafone Idea के Data Delight ऑफर का बेनिफिट लेना चाहते हैं तो आपके नंबर पर 299 रुपये, 479 रुपये, 501 रुपये, 901 रुपये, 719 रुपये, 475 रुपये, 359 रुपये, 539 रुपये, 839 रुपये, 2899 रुपये, 409 रुपये, 1449 रुपये। 701 रुपये, 599 रुपये, 399 रुपये और 3099 रुपये वाला प्रीपेड प्लान एक्टिवेट होना चाहिए। इस तरह उठाएं ऑफर का लाभ: अगर आप इस ऑफर का लाभ उठाना चाहते हैं तो आपको अपने नंबर से 121249 (टोल-फ्री) नंबर पर कॉल करना होगा। इसके बाद आपको एक प्रोसेस बताया जाएगा। इसके बाद आपको उसे फॉलो करना होगा। फिर आपके नंबर पर यह सर्विस एक्टिवेट हो जाएगी। अगर आपको यह ऑफर नहीं मिल सकता है तो आपको इसका कारण भी बताया जाएगा।


from Tech News in Hindi: Get Latest Gadgets & Tech News in Hindi - टेक न्यूज़, लेटेस्ट गैजेट्स न्यूज़, टेक्नोलॉजी न्यूज़ https://ift.tt/3lahLx7

Post a Comment

0 Comments

Featured post

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा-अभिमन्यु की शादी के बाद बढ़ीं मुश्किलें, शो में आया बड़ा ट्विस्ट