Specifications: हैंडसेट निर्माता कंपनी वीवो ने अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन वीवो वी23ई को लॉन्च कर दिया है। इस Vivo Smartphone को मीडियाटेक डाइमेंसिटी प्रोसेसर और 4 जीबी एक्सटेंडेड रैम सपोर्ट के साथ उतारा गया है। आइए आप लोगों को अब एंड्रॉयड 11 पर काम करने वाले Vivo V23e की कीमत से लेकर फीचर्स तक डीटेल में जानकारी देते हैं। डिस्प्ले की बात करें तो फोन में 6.44 इंच फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है और ये लेटेस्ट फोन फनटच ओएस 12 पर काम करता है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए MediaTek Dimensity 810 SoC के साथ 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज है, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 1 टीबी तक बढ़ाना संभव है। कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन के बैक पैनल पर तीन रियर कैमरे दिए गए हैं, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, साथ में 8 मेगापिक्सल वाइड-एंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा सेंसर दिया गया है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 44 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेंसर मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ वर्जन 5.1, डुअल-सिम, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और डुअल-वाई फाई सपोर्ट शामिल है। सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। Vivo V23e 5G में 4050mAh की बैटरी जान फूंकने के लिए दी गई है जो 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। Priceइस Vivo Smartphone के 8 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत THB 12,999 (लगभग 29,200 रुपये) है। फोन के दो कलर वेरिएंट उतारे गए हैं, सनशाइन कोस्ट और मूनलाइट शेडो।
from Tech News in Hindi: Get Latest Gadgets & Tech News in Hindi - टेक न्यूज़, लेटेस्ट गैजेट्स न्यूज़, टेक्नोलॉजी न्यूज़ https://ift.tt/3oVKwib
0 Comments