नई दिल्ली। टेलिकॉम कंपनी ने अपने प्लान्स की कीमतों को बढ़ा दिया है। जहां एक तरफ यूजर्स दुखी हैं कि प्लान्स की कीमतों को बढ़ा दिया गया है। वहीं, कंपनी उन कंपनियों में से एक है जो चुनिंदा पैक्स के साथ डबल डाटा लाभ देने के लिए भी जानी जाती है। उदाहरण के लिए, जो प्लान्स प्रतिदिन 2GB डेटा देते हैं वो समान कीमत में अतिरिक्त 2 जीबी डाटा के साथ प्रतिदिन 4GB डाटा उपलब्ध कराएंगे। बाकी के लाभ एक जैसे रहेंगे। अब, वीआई यानी की वोडाफोन आइडिया ने 359 रुपये, 539 रुपये और 839 रुपये की कीमत वाले अपने तीन प्रीपेड प्लान पर डबल डाटा लाभ बंद कर दिया है। यह खबर यूजर्स को चौंका सकती है। क्योंकि हाल ही में प्लान्स की कीमत भी कंपनी ने बढ़ा दी थी। वीआई ने इन प्रीपेड प्लान्स के साथ 4GB डेली डाटा किया बंद- कुछ प्रीपेड प्लान्स पर डबल डाटा बेनिफिट को बंद कर दिया गया है। कंपनी द्वारा अपने प्रीपेड प्लान्स पर हाल ही में कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। डबल डाटा प्लान की कीमत 299 रुपये, 449 रुपये और 699 रुपये है। ये पहले की कीमत है अब वोडाफोन आइडिया ने इनकी कीमत क्रमश: 359 रुपये, 539 रुपये और 839 रुपये कर दी है। देखा जाए तो पहले प्रीपेड प्लान्स की कीमतों में बढ़ोत्तरी हुई और फिर अतिरिक्त डाटा को हटा दिया गया। ये प्लान अब 4GB दैनिक डाटा उपलब्ध नहीं कराएंगे। इनमें अब 2 जीबी डेली डाटा ही दिया जाएगा। Vodafone Idea ने बंद किया डबल डेटा ऑफर- इन तीन प्लान्स की डिटेल्स की बात करें तो 299 रुपये के वीआई प्रीपेड प्लान की कीमत अब 359 रुपये है। इसमें प्रतिदिन 2 जीबी डाटा दिया जाता है। साथ ही प्रतिदिन 100 एसएमएस भी दिए जाते हैं। देश में कहीं भी कॉल करने के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का लाभ दिया जाता है। यह प्लान 28 दिनों की अवधि के लिए वैध है। इसमें वीआई मूवीज और टीवी सब्सक्रिप्शन मौजूद है। 449 रुपये के प्रीपेड प्लान की कीमत में भी बढ़ोतरी की गई है। इसे अब 539 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसमें प्रतिदिन 2 जीबी डाटा उपलब्ध कराया जाएगा। हर दिन 100 एसएमएस भी दिए जाते हैं। आप कहीं भी और किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग दी जाएगी। यह प्लान 56 दिनों की वैधता के साथ आता है। इसमें भी वीआई मूवीज और टीवी सब्सक्रिप्शन मौजूद है। 699 रुपये के प्रीपेड प्लान की बात करें तो इसे अब 839 रुपये में उपलब्ध कराया जा रहा है। इसकी वैधता 84 दिनों की है। इस प्लान के बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें प्रतिदिन 2GB डाटा, प्रतिदिन 100 एसएमएस दिए जाते हैं। साथ ही अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा भी दी गई है। इसमें वीआई मूवीज और टीवी सब्सक्रिप्शन भी उपलब्ध कराया गया है। बता दें कि 25 नवंबर से नई कीमत के साथ प्लान्स को लागू कर दिया गया है।
from Tech News in Hindi: Get Latest Gadgets & Tech News in Hindi - टेक न्यूज़, लेटेस्ट गैजेट्स न्यूज़, टेक्नोलॉजी न्यूज़ https://ift.tt/30ZUkPM
0 Comments