नई दिल्ली। को मिड-रेंज सेगमेंट में लॉन्च किया गया है। यह चुनिंदा मार्केट्स में उपलब्ध कराया गया है। इस फोन को चुपचाप लॉन्च किया गया है। यह डिवाइस फिलिपिन्स की Shopee पेज पर लिस्ट किया गया है। यह 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। यह केवल एक ही वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत PHP 4599 यानी करीब 6,800 रुपये है। Pop 5 LTEको डीपसी लस्टर और आइस ब्लू कलर में खरीदा जा सकेगा। इस फोन पर रेक्टेंग्यूलर कैमरा मॉड्यूल उपलब्ध कराया गया है। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। साथ ही रियर पैनल पर Tecno की ब्रांडिंग दी गई है। इसमें ड्यू-ड्रॉप नॉच डिस्प्ले उपलब्ध कराया गया है। के फीचर्स: इसमें पॉलिकार्बोनेट बॉडी दी गई है। यह 6.52 इंच का IPS LCD डिस्प्ले के साथ आता है। इसका पिक्सल रेजोल्यूशन 720x1560 है। यह फोन ऑक्टा-कोर UNISOC SC9863 प्रोसेसर दिया गया है। यह PowerVR GE8322 GPU के साथ आता है। इसमें 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यह फोन ड्यूल कैमरा सिस्टम के साथ आता है। इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर और 0.3 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर मौजूद है। Tecno Pop 5 LTE में 5000mAh की बैटरी दी गई है। साथ ही यह एंड्रॉइड 10 गो एडिशन पर काम करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ v4.2, GPS, 3.5mm हैडफोन जैक, माइक्रो-USB पोर्ट, वाई-फाई, 4G LTE जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसे फिलहाल फिलिपिन्स और पाकिस्तान में ही उपलब्ध कराया गया है। इसे भारत में कब तक लाया जाएगा इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई है। माना जा रहा है कि अगर इसे भारत में लाया जाता है तो इसकी कीमत 7,000 रुपये कम ही होने की संभावना है।
from Tech News in Hindi: Get Latest Gadgets & Tech News in Hindi - टेक न्यूज़, लेटेस्ट गैजेट्स न्यूज़, टेक्नोलॉजी न्यूज़ https://ift.tt/3DZudHi
0 Comments