Samsung Galaxy A03: आ गया 48MP कैमरा-5000mAh बैटरी वाला नया बजट स्मार्टफोन

को लॉन्च कर दिया गया है, यह फोन Galaxy A02 का अपग्रेड वर्जन है। इस के फीचर्स की बात करें तो इसमें बेहतर कैमरा दिया गया है। साथ ही यह iPhone 11 की याद भी ताजा करता है। आइए आपको Samsung Galaxy A03 के बारे में अधिक जानकारी देते हैं। गैलेक्सी A03 में 48MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, साथ ही 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर भी दिया गया है। डिस्प्ले नॉच में सेल्फी के लिए 5MP का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। Samsung Smartphone में 6.5 इंच का 720p पैनल दिया गया है। फोन में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ डॉल्बी एटमॉस ऑडियो का सपोर्ट दिया गया है। 5000mAh बैटरी से लैस ये स्मार्टफोन ब्लैक, रेड और ब्लू कलर्स में उपलब्ध होगा। बता दें कि फिलहालSamsung Galaxy A03 Price, प्रोसेसर और ओएस के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। लीक्स के आधार पर गैलेक्सी ए03 स्मार्टफोन जियोफोन नेक्स्ट को टक्कर दे सकता है। Price in India की बात करें तो इस हैंडसेट की कीमत 6,499 रुपये है। jioPhone Next Features डुअल-सिम स्मार्टफोन है जिसमें एक स्लॉट में जियो सिम लगानी अनिवार्य है। वहीं, दूसरे स्लॉट में किसी अन्य नेटवर्क की सिम लगा सकते हैं। फोन में 5.45 इंच का एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है। प्रोसेसर की बात करें तो यह 1.3Ghz क्वाड-कोर क्वालकॉम 215 प्रोसेसर पर काम करता है। कैमरे की बात करें तो इसके रियर में 13MP का लेंस दिया गया है। वहीं, फ्रंट में 8MP का सेल्फी शूटर दिया गया है।


from Tech News in Hindi: Get Latest Gadgets & Tech News in Hindi - टेक न्यूज़, लेटेस्ट गैजेट्स न्यूज़, टेक्नोलॉजी न्यूज़ https://ift.tt/3nW2fqk

Post a Comment

0 Comments

Featured post

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा-अभिमन्यु की शादी के बाद बढ़ीं मुश्किलें, शो में आया बड़ा ट्विस्ट