Specifications: हैंडसेट निर्माता कंपनी Xiaomi के सब-ब्रांड रेडमी ने अपनी लेटेस्ट Redmi Note 11 Series के अंतर्गत एक नया स्मार्टफोन उतार दिया है। याद दिला दें कि इस सीरीज में पहले से Redmi Note 11 Pro 5G, Redmi Note 11 5G और Redmi Note 11 Pro+ 5G मौजूद है। रेडमी नोट 11 4जी वेरिएंट को कंपनी ने ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ उतारा है, आइए आपको इस लेटेस्ट हैंडसेट की कीमत से लेकर फीचर्स तक की डीटेल में जानकारी देते हैं। डिस्प्ले की बात करें तो इस फोन में 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080 x 2400 पिक्सल है। फोन 180 हर्ट्ज टच सैंपलिंग रेट के साथ आता है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए MediaTek Helio G88 SoC के साथ 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज है। 5000mAh की बैटरी रेडमी नोट 11 4जी में जान फूंकने के लिए दी गई है जो 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 9 वॉट रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करती है। कैमरा सेटअप की बात करें तो Redmi Note 11 4G के बैक पैनल पर तीन रियर कैमरे दिए गए हैं, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, साथ में 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा सेंसर दिया गया है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ वर्जन 5.1, इंफ्रेड (आईआर ब्लास्टर), वाई-फाई, 4जी, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, जीपीएस, ए-जीपीएस सपोर्ट शामिल है। सिक्योरिटी के लिए फोन के साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। Priceबता दें कि फोन के तीन कलर वेरिएंट उतारे गए है, मिस्टिरियस ब्लैकलैंड, ड्रीमी क्लियर स्काई और Time Monologue। इस Redmi Smartphone के 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 999 (लगभग 11,700 रुपये) तय की गई है। फोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम CNY 1099 (लगभग 12,800 रुपये) है।
from Tech News in Hindi: Get Latest Gadgets & Tech News in Hindi - टेक न्यूज़, लेटेस्ट गैजेट्स न्यूज़, टेक्नोलॉजी न्यूज़ https://ift.tt/2Zle2VE
0 Comments