Upcoming Smartphones: Xiaomi का सब-ब्रांड Redmi अपनी नई पर काम कर रही है। आधिकारिक लॉन्च से पहले और के कुछ फीचर्स लीक हो गए हैं। ये आगामी और लेटेस्ट सीरीज कंपनी की मौजूदा के40 सीरीज की अपग्रेड हो सकती है और रेडमी के50 गेमिंग सीरीज को अगले साल अप्रैल में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। आइए अब आप लोगों को रेडमी के50 गेमिंग स्टैंडर्ड एडिशन और रेडमी के50 गेमिंग प्रो दोनों ही स्मार्टफोन्स के लीक हुए फीचर्स के बारे में जानकारी देते हैं। हाल ही में एक टिप्स्टर @xiaomiui ने Redmi K50 Gaming series के कुछ कथित स्पेसिफिकेशन लीक कर दिए हैं जो IMEI लिस्टिंग पर आधारित हैं। टिप्स्टर के अनुसार, Redmi K50 Gaming Standard Edition और Redmi K50 Gaming Pro के कोडनैम क्रमश: Matisse और Rubens है। Redmi K50 Gaming Pro specifications (लीक)इस फोन को कंपनी मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9000 प्रोसेसर से पैक्ड कर सकती है। डिस्प्ले की बात करें तो फोन Goodix के साथ 120 हर्ट्ज या फिर 144 हर्ट्ज ओलेड डिस्प्ले से लैस हो सकता है। फोन में फोटोग्राफी के लिए बैक पैनल पर क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, 64 मेगापिक्सल Sony Exmor IMX686 कैमरा सेंसर, साथ में 13 मेगापिक्सल OV13B10 वाइड-एंगल कैमरा सेंसर, 8 मेगापिक्सल OV08856 टेलीमैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल GC02M1 कैमरा सेंसर दिया जा सकता है। Redmi K50 Gaming Standard Edition Specifications (लीक) कई रिपोर्ट्स से इस बात की जानकारी मिली है कि इस Redmi Smartphone को रेडमी ब्रांड के अंतर्गत मॉडल नंबर 22041211AC उर्फ L11A के साथ उतारा जा सकता है। इस स्टैंडर्ड एडिशन को MediaTek Dimensity 7000 चिपसेट और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ उतारा जा सकता है और इसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल Samsung ISOCELL GW3 का हो सकता है।
from Tech News in Hindi: Get Latest Gadgets & Tech News in Hindi - टेक न्यूज़, लेटेस्ट गैजेट्स न्यूज़, टेक्नोलॉजी न्यूज़ https://ift.tt/3HCrZ2V
0 Comments