Poco : अजीब लग रहा है न सुनकर लेकिन यह होने वाला है। कहा जा रहा है कि जल्द ही Poco अपना नया गेमिंग लैपटॉप लॉन्च कर सकता है। Xiaomi के पास चीन में गेमिंग और हाई परफॉर्मेंस वाले लैपटॉप का एक पूरा पोर्टफोलियो है और अगर वह अपने प्रोडक्ट को बेहतर तरीके से कैटेगराइज्ड करने के लिए अलग-अलग सब-ब्रांड्स का इस्तेमाल करना चाहता है तो Poco पीसी गेमिंग के लिए बने मॉडल का पूरा हकदार कहा जा सकता है। भारत में 2022 की शुरुआत में पहला Launch हो सकता है। हालांकि, यह केवल एक लीक है। भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) ने को सर्टिफाई कर रहा है जो ब्रांड नाम वाली बैटरी के साथ मौजूद है। इसलिए, यह इसका संकेत कहा जा सकता है कि Poco को भारत में ला सकता है, जैसा कि वह अपने स्मार्टफ़ोन के लिए करता है। ऐसा लगता है कि यह एक अच्छा विचार है क्योंकि Poco आमतौर पर अपनी परफॉर्मेंस ओरिएंटेड स्मार्टफोन के लिए जाना जाता है जो यूजर्स की जेब को ध्यान में रखकर बनाए जाते हैं। Poco Gaming Laptop: भारत आ रहे हैं पोको गेमिंग लैपटॉप इस जानकारी को टिप्स्टर मुकुल शर्मा ने शेयर किया है। पोको ने अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। पोको गेमिंग लैपटॉप के लॉन्च होने की संभावना ज्यादा जताई जा रही है क्योंकि देखा जाए तो Xiaomi ने इस साल भारत में अपने किफायती Redmi लैपटॉप पेश किए। Redmi G Laptop को चीन में AMD Ryzen और Intel पावर पर आधारित मिडरेंज गेमिंग लैपटॉप के रूप में लॉन्च किया गया था। चीन में Redmi G लैपटॉप 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। वहीं, इसमें 16.1-इंच का डिस्प्ले दिया गया है। वहीं, इसमें 55Whr की बैटरी उपलब्ध कराई गई है। इसें एडवांस कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है। इस लैपटॉप में 16GB तक रैम और 512GB स्टोरेज दी गई है। ग्राहकों को 11 जनरेशन के कोर i5 प्रोसेसर और AMD Ryzen 7 5800 प्रोसेसर में से एक को चुनने का विकल्प मिलता है। ग्राफिक्स के लिए, स्टैंडर्ड के रूप में एक NVIDIA RTX 3060 GPU उपलब्ध है। Dell, HP, Lenovo और Asus के समान स्पेसिफिकेशन वाले लैपटॉप की कीमत भारत में लगभग ₹1 लाख हो सकती है। इसलिए, यह देखा जाना बाकी है कि Poco प्राइसिंग को लेकर कैसे आगे बढ़ता है। कंपनी की आक्रामक मूल्य निर्धारण रणनीति को देखते हुए, गेमिंग लैपटॉप आरटीएक्स 3060 कार्ड के साथ अधिक किफायती होने की संभावना है। Poco द्वारा पोको एक्स4 को भी लॉन्च करने की उम्मीद है, जो भारत में लोकप्रिय पोको एक्स3 का सक्सेसर है।
from Tech News in Hindi: Get Latest Gadgets & Tech News in Hindi - टेक न्यूज़, लेटेस्ट गैजेट्स न्यूज़, टेक्नोलॉजी न्यूज़ https://ift.tt/317CWcj
0 Comments