iPhone 14: एप्पल लवर्स की निकल पड़ी, नए आईफोन में दिया जा सकता यह लोकप्रिय फीचर

नई दिल्ली। : क्या आपने कभी सोचा था कि iPhone कभी-भी USB-C केबल के साथ आएगा। नहीं न, लेकिन यह सच हो सकता है। नई लीक्स के मुताबिक, iPhone 14 में या फिर जो भी कंपनी का नया iPhone होगा उसें USB-C कनेक्टर दिया जा सकता है। अगर यह सच होता है तो यूजर्स के लिए यह एक खुशखबरी से बढ़कर कुछ नहीं है। Apple अपने नए iPhone में USB-C पोर्ट को लेकर काम कर सकता है। कहा तो यह भी जा रहा है कि शायद iPhone के नए वेरिएंट में USB-C टाइम केवल मॉडल्स में ही दिया जा सकता है। पिछले काफी समय से iPhone में USB-C पोर्ट दिए जाने की कही जा रही थी। मौजूदा मॉडल्स की बात करें तो प्रोडक्ट्स में लाइटनिंग पोर्ट दिए गए हैं जो केवल USB 2.0 स्पीड पर डाटा ट्रांसफर करते हैं। वैसे तो ज्यादातर यूजर्स के लिए इसे ठीक ही मानते हैं लेकिन जो Pro यूजर्स ProRes वीडियोज शूट करते हैं और वो उनके लिए क्विक ट्रांसफर स्पीड चाहते हैं जो अभी नए iPad मॉडल्स में ही उपलब्ध कराई गई है। इसके अलावा, ई-वेस्ट को कम करने की कोशिश में यूरोपीय संघ द्वारा ऐप्पल की जांच की गई है। Apple एकलौती कंपनी है जो अपने चार्जिंग पोर्ट इस्तेमाल करती है। बाकी सभी कंपनियां कई वर्षों से USB-C पोर्ट्स उपलब्ध कराती हैं। ऐसे में यह का जा सकता है कि Apple अगले वर्ष तक USB-C चार्जिंग पोर्ट में स्विच कर सकता है। हालांकि, कई लीक्स में तो यह भी बताया गया है कि Apple आने वाले iPhones में पोर्ट-फ्री डिजाइन दिया जा सकता है। यह MagSafe चार्जिंग के साथ आ सकता है। वहीं, दूसरी तरफ Apple के पास अपनी डिवाइसेज के नेटवर्क पर AirDrop के अलावा कोई भी क्विक वायरलेस डाटा ट्रांसफर का विकल्प नहीं है।


from Tech News in Hindi: Get Latest Gadgets & Tech News in Hindi - टेक न्यूज़, लेटेस्ट गैजेट्स न्यूज़, टेक्नोलॉजी न्यूज़ https://ift.tt/3cGQ5v1

Post a Comment

0 Comments

Featured post

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा-अभिमन्यु की शादी के बाद बढ़ीं मुश्किलें, शो में आया बड़ा ट्विस्ट